फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले LG W10, W30 की पहली सेल आज, शुरुआती कीमत 8,999 रुपये

Wed, 03 Jul 2019 09:54 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 03 Jul 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
LG W10, W30 Sale to in India via Amazon: Price, Specifications, Sale Offers
lg w30 - फोटो : TWITTER

LG W10, W30 को आज से अमेजन से खरीदा जा सकेगा। LG ने पिछले सप्ताह ही भारत में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किये थे, जिनमें LG W10, W30, W30 Pro शामिल हैं। हालांकि एलजी W30 Pro की बिक्री अभी भारत में नहीं हो रही है। कंपनी ने इसकी कीमत के बारे में भी जानकारी नहीं दी है। इन तीनों फोन में स्टॉक एंड्रॉयड दिया गया है। एलजी के W सीरीज के तीनों फोन के कैमरों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलता है।

LG W10, W30 Sale to in India via Amazon: Price, Specifications, Sale Offers
LG W10, W30, W30 Pro - फोटो : amazon

एलजी W30 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.26 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 13 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस है। इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 2.0Ghz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।

LG W10, W30 Sale to in India via Amazon: Price, Specifications, Sale Offers
LG W10 - फोटो : LG

एलजी W10 की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 6.19 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का है। इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 2.0Ghz का ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। इस फोन में 4,000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए डुअल 4जी सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2 और ओटीजी का सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
LG W10, W30 Sale to in India via Amazon: Price, Specifications, Sale Offers
lg w series - फोटो : amazon

LG W10, W30 की कीमत

LG W10 की कीमत 8,999 रुपये और LG W30 की कीमत 9,999 रुपये है। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें, तो लॉन्चिंग ऑफर्स के तहत जियो की ओर से 4,950 रुपये का फायदा मिलेगा। इनमें से W10 जहां ट्यूलिप पर्पल और स्मोकी ग्रे कलर वेरियंट में मिलेगा, वहीं W30 थंडर ब्लू, प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed