फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई में लॉन्च हो रहे हैं ये 7 धांसू स्मार्टफोन, ट्रिपल कैमरे से लेकर मिलेगी 5000mAh की बैटरी

Tue, 02 Jul 2019 05:51 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 02 Jul 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
List of upcoming mobiles in India july 2019 with launch dates, expected prices, specifications
upcoming mobiles in India July 2019 - फोटो : amar ujala

जुलाई महीने में कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां बाजार में अपने स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की तैयारियों में जुट गई हैं। इस महीने भी कई बेहतरीन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें से वीवो जेड1 प्रो और रेडमी के20 सीरीज के फोन की चर्चा जोरों पर है। तो आइये जुलाई में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस की लिस्ट देखते हैं।

List of upcoming mobiles in India july 2019 with launch dates, expected prices, specifications
Vivo Z1 Pro - फोटो : youtube

Vivo Z1 Pro

इस फोन की लॉन्चिंग 3 जुलाई को होने वाली है। वीवो जे1 प्रो के बारे में कंपनी ने पहले ही बता दिया है कि यह एक दमदार फोन होगा। कंपनी द्वारा जारी टीजर के मुताबिक इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 5000 एमएच की बैटरी हो सकती है।

List of upcoming mobiles in India july 2019 with launch dates, expected prices, specifications
Samsung Galaxy A80 - फोटो : samsung

Samsung Galaxy A80

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दिया गया ट्रिपल रोटेटिंग कैमरा। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का नया प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 730G दिया गया है। फोन में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और अपर्चर f/2.0 है, वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 3डी कैमरा है। इस फोन की लॉन्चिंग तारीख का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन यह फोन इसी महीने भारत में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
List of upcoming mobiles in India july 2019 with launch dates, expected prices, specifications
Redmi K20 Pro - फोटो : social media

Xiaomi Redmi K20 Pro

लीक रिपोर्ट्स की मानें, तो इस फोन की लॉन्चिंग भारत में 15 जुलाई के आसपास होगी। रेडमी के20 प्रो के फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 बेस्ड  MIUI 10 मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक की रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 ग्राफिक चिप मिलेगी।

विज्ञापन
List of upcoming mobiles in India july 2019 with launch dates, expected prices, specifications
Realme X smartphone India

Realme X

यह फोन भारत में 9 जुलाई को लॉन्च होगा और इसके साथ रियलमी एक्स का स्पाइडरमैन एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा। स्पाइडरमैन एडिशन में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। प्रोसेसर की बात करें, तो इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी। इसमें 48 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed