मोटोरोला ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola One Vision को लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला वन विजन को इससे पहले ब्राजील में लॉन्च किया गया था। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले मिलेगी। इस फोन का कड़ा मुकाबला रेडमी नोट 7 प्रो और सैमसंग गैलेक्सी एम 40 के साथ होगा। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में विस्तार से...
Motorola One Vision हुआ भारत में लॉन्च, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Motorola One Vision की स्पेसिफिकेशन
फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पंचहोल डिस्प्ले है। दूसरे शब्दों में कहें तो डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाईब्रिड डुअल सिम स्लॉट मिलेगा।
मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन में सैमसंग का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर है जो कि ऑक्टाकोर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
मोटोरोला वन विजन का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.7 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट और 8x डिजिटल जूम मिलेगा। मोटोरोला वन विजन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Motorola One Vision की कनेक्टिविटी
इस फोन में 3500mAh की बैटरी है जो टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि 15 मिनट की चार्जिंग में फोन की बैटरी 7 घंटे तक का बैकअप देगी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ v5, यूएसबी टाइप-सी, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, एनएफसी और जीपीएस मिलेगा। फोन का वजन 181 ग्राम है। फोन की कीमत 19,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।