फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2018 नोकिया 6 या पुराना नोकिया 6: जानिए किसे खरीदना होगा बेहतर

Sun, 07 Jan 2018 12:56 PM IST
टेक न्यूज, अमर उजाला
टेक न्यूज, अमर उजाला Updated Sun, 07 Jan 2018 12:56 PM IST
विज्ञापन
Nokia 6 2018 vs Nokia 6: Price, Specification and Features comparision
Nokia 6 2018 vs Nokia 6
फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल के पहले एंड्रॉइड स्मार्टफोन नोकिया 6 को चीन में जनवरी 2017 में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस फोन का सेकेंड जेनरेशन मॉडल भी उतार दिया है। 2018 नोकिया 6 को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया, हालांकि यह जल्द ही भारत भी आने वाला है। ऐसे में हम आपको पुराने नोकिया 6 और नए नोकिया 6 के फीचर्स की तुलना करके बताएंगे।
Nokia 6 2018 vs Nokia 6: Price, Specification and Features comparision
Nokia 6 2018
डिस्प्ले और प्रोसेसर
पुराने नोकिया 6 में 5.5 इंच की फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल्स) आईपीएस डिस्प्ले दी गई थी। 2018 नोकिया 6 में भी 5.5 इंच की फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले मिलती है, हालांकि यह डिस्प्ले 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली होगी। पुराने नोकिया 6 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर मिलता था, जबकि नए में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया गया है। 
Nokia 6 2018 vs Nokia 6: Price, Specification and Features comparision
Nokia 6
रैम और स्टोरेज
पुराना नोकिया 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता था। नया नोकिया 4 जीबी रैम और  32GB और 64 GB के दो वेरियंट में आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Nokia 6 2018 vs Nokia 6: Price, Specification and Features comparision
Nokia 6 2018
कैमरा और बैटरी 
कैमरा और बैटरी क्षमता में कोई बदलाव नहीं है। फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ही मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
विज्ञापन
Nokia 6 2018 vs Nokia 6: Price, Specification and Features comparision
Nokia 6
कीमत
नोकिया 6 की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। चीन में नए नोकिया के 32 जीबी वेरियंट की कीमत CNY 1,499 (करीब 14,600 रुपये) और 64GB वेरियंट की कीमत CNY 1,699 (करीब 16,600 रुपये) होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed