{"_id":"5cfdecd9bdec22078a1fe1c8","slug":"nokia-8-1-price-cut-in-india-now-starts-from-rs-19-999","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nokia 8.1 की कीमत में हुई 7,000 रुपये की कटौती, मिलेगा Zeiss ऑप्टिक्स","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Nokia 8.1 की कीमत में हुई 7,000 रुपये की कटौती, मिलेगा Zeiss ऑप्टिक्स
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
nokia 8.1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में भारत में नोकिया 2.2 को लॉन्च किया है जो कि दुनिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन है। नोकिया 2.2 की लॉन्चिंग के बाद कंपनी ने अब Nokia 8.1 की कीमत में 7 हजार रुपये की कटौती कर दी है। नोकिया 8.1 के 4 जीबी व 6 जीबी रैम वेरियंट को कटौती के साथ नोकिया की वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकता है।
2 of 5
nokia 8.1
Nokia 8.1 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट भारत में 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था लेकिन अब इसे 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 22,999 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत पहले 29,999 रुपये थी।
3 of 5
nokia 8.1
Nokia 8.1 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 9 पाई मिलेगा, हालांकि यह फोन एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। नोकिया 8.1 में 6.18 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2244 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। नोकिया 8.1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Nokia 8.1
नोकिया 8.1 का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें Zeiss ऑप्टिक्स का इस्तेमाल किया गया है। इनमें से एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 13 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने कैमरे के साथ अपना बोथी इफेक्ट भी दिया है जिसकी मदद से रियर और फ्रंट दोनों कैमरे से एक साथ फोटो क्लिक की जा सकती है। इसमें 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
विज्ञापन
5 of 5
nokia 8.1
इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5एमएम का हेडफोन जैक और USB टाइप-सी चार्जिंग मिलेगी। फोन की बॉडी एल्यूमिनियम की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।