फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OnePlus Nord Buds 2 Review: कम कीमत में हेवी BASS वाले प्रीमियम ईयरबड्स का सपना होगा पूरा

Sat, 06 May 2023 04:54 PM IST
pradeep pandey प्रदीप पाण्डेय
Updated Sat, 06 May 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
OnePlus Nord Buds 2 Review best TWS Under Rs 2500 in India with heavy bass
OnePlus Nord Buds 2 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

वनप्लस ने कुछ दिन पहले ही Nord सीरीज के तहत OnePlus Nord Buds 2 को पेश किया है। OnePlus Nord Buds 2 के साथ कंपनी ने शानदार बास और क्लियर ऑडियो क्वालिटी का दावा किया है। OnePlus Nord Buds 2 में एआई एल्गोरिद्म भी दिया गया है। बड्स को भारत में 2,999 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। OnePlus Nord Buds 2 को ब्लैक और व्हाइट दो कलर में उपलब्ध कराया गया है। OnePlus Nord Buds 2 की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। OnePlus Nord Buds 2 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...

OnePlus Nord Buds 2 Review best TWS Under Rs 2500 in India with heavy bass
OnePlus Nord Buds 2 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

OnePlus Nord Buds 2 Review: स्पेसिफिकेशन
OnePlus Nord Buds 2 में 12.4mm का डायनेमिक ड्राइवर है। इसके अलवा इसमें BassWave का भी सपोर्ट है। बास ट्यूनिंग के लिए इसमें बैक कैविटी दिया गया है। इसमें न्वाइज कैंसिलेशन और ट्रांसपैरेंसी मोड भी है। ऑडियो कोडिंग के तौर पर OnePlus Nord Buds 2 में AAC का सपोर्ट है। OnePlus Nord Buds में डॉल्बी एटमॉस मोबाइल वर्जन और Dirac ऑडियो ट्यूनर भी है। इसके साथ एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन है जिसे लेकर 25dB तक न्वाइज कैंसिलेशन का दावा है। इसमें डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

OnePlus Nord Buds 2 Review best TWS Under Rs 2500 in India with heavy bass
OnePlus Nord Buds 2 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

OnePlus Nord Buds में डुअल माइक है। Dolby के साथ बैलेंस्ड, सेरेनेड, बोल्ड और बास मोड्स मिलेंगे। इसके साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 5 घंटे के बैकअप का दावा है। चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी लाइफ 27 घंटे की है। OnePlus Nord Buds वनप्लस फास्ट पेयर और IP55 की रेटिंग के साथ आता है। प्रत्येक बड्स का वजन 4.7 ग्राम और चार्जिंग केस का वजन 37.5 ग्राम है। इसके साथ HeyMelody एप का भी सपोर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन
OnePlus Nord Buds 2 Review best TWS Under Rs 2500 in India with heavy bass
OnePlus Nord Buds 2 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

OnePlus Nord Buds 2 Review: डिजाइन
OnePlus Nord Buds 2 को पहले वाले वर्जन के मुकाबले कई सारे बदलाव के साथ पेश किया गया है। OnePlus Nord Buds 2 के प्रत्येक बड्स का वजन 4.7 ग्राम है और चार्जिंग केस का वजन 37.5 ग्राम है। यह बड्स व्हाइट और ब्लैक कलर में मौजूद है। रिव्यू के लिए हमारे पास ब्लैक कलर था जिस पर डस्ट जैसे पैटर्न है। प्रत्येक बड्स में टच का सपोर्ट दिया गया है। बड्स के टच प्वाइंट्स बटन की तरह नजर आते हैं।

विज्ञापन
OnePlus Nord Buds 2 Review best TWS Under Rs 2500 in India with heavy bass
OnePlus Nord Buds 2 Review - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

OnePlus Nord Buds 2 के साथ फिटिंग को लेकर कोई समस्या नहीं है। वॉटर और डस्टप्रूफ के लिए बड्स को IP55 की रेटिंग मिली है। चार्जिंग केस के किनारे कर्वड हैं। चार्जिंग के लिए टाईप-सी पोर्ट मिलता है। इसे लेकर ट्रेवल करना आसान है। जेब में रखकर आप कहीं भी आ जा सकते हैं। फ्रंट में लाइट इंडिकेटर है। बॉक्स में टाईप-सी चार्जिंग केबल के साथ तीन पेयर सिलिकॉन ईयरटिप मिलते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed