फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo के इस स्मार्टफोन की कीमत में हुई 10 हजार रुपये की कटौती

Wed, 22 May 2019 02:53 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 22 May 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
Oppo A7 and Oppo R17 Pro Price cut in India Up to Rs 10,000
Oppo R17 Pro

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने दो फोन की कीमतों में कटौती की है। ओप्पो के जिन फोन की कीमतों में कटौती हुई है उनमें Oppo A7 और Oppo R17 Pro शामिल हैं। Oppo A7 के 4GB रैम वेरियंट की कीमत में जहां 1,000 रुपये की कटौती और Oppo R17 Pro की कीमत में 10,000 रुपये की कमी हुई है। आइए जानते हैं...

Oppo A7 and Oppo R17 Pro Price cut in India Up to Rs 10,000
Oppo R17 Pro

Oppo A7, Oppo R17 Pro की नई कीमत
अमेजन पर लिस्टिंग के मुताबिक Oppo A7 के 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 13,990 रुपये हो गई है, वहीं Oppo R17 Pro को 29,990 रुपये में बेचा जा रहा है। बता दें कि ओप्पो आर17 प्रो को  39,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।

Oppo A7 and Oppo R17 Pro Price cut in India Up to Rs 10,000
Oppo R17 Pro

Oppo R17 Pro की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित कलर OS 5.2 है। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन है। ओप्पो आर17 प्रो में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम व 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo A7 and Oppo R17 Pro Price cut in India Up to Rs 10,000
Oppo R17 Pro

Oppo R17 Pro  का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.5 से f/2.4 है, वहीं दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का f/2.6 अपर्चर वाला है। तीसर कैमरा TOF 3D स्टेरियो है। फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.0 है। कैमरे के साथ एआई ब्यूटी मोड भी मिलेगा।

विज्ञापन
Oppo A7 and Oppo R17 Pro Price cut in India Up to Rs 10,000
Oppo R17 Pro

ओप्पो R17 Pro की कनेक्टिविटी
ओप्पो R17 Pro में 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग और 3700mAh की बैटरी है जो सुपर VOOC फ्लैश चार्जिंग मिलेगी। फोन के साथ 50 वॉट का चार्जर मिलेगा जो बैटरी को 10 मिनट में 40 फीसदी तक चार्ज करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed