फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo K1 स्मार्टफोन 3,000 रुपये तक हुआ सस्ता, जानें नई कीमत और स्पेसिफिकेशन

Fri, 10 Jan 2020 12:07 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 10 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
oppo k1 price drop in india know new price and specifications
OPPO K1

चीन की टेक कंपनी ओप्पो (Oppo) के शानदार स्मार्टफोन के1 (Oppo K1) की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है। अब लोग इस फोन को 14,000 रुपये से कम की कीमत में खरीद सकेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने इस डिवाइस को एस्ट्रल ब्लू और पियानो ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। साथ ही यूजर्स को इस फोन में वॉटरड्रॉप नॉच, डुअल रियर कैमरा और 64 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट मिला है। वहीं, इस फोन ने नोकिया और सैमसंग के बजट रेंज के डिवाइसेज को कड़ी टक्कर दी है। तो चलिए जानते हैं ओप्पो के1 की नई कीमत और फीचर्स के बारे में...

oppo k1 price drop in india know new price and specifications
oppo k1 - फोटो : amar ujala

Oppo K1 की नई कीमत

कंपनी ने लॉन्चिंग के समय इस फोन के चार जीबी रैम +64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपये रखी थी। हालांकि, कुछ महीेनों बाद इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत 14,990 रुपये हो गई थी। लेकिन, अब एक बार फिर से इस फोन के प्राइस में 1,000 रुपये की कमी आई है। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि यह फोन 3,000 रुपये तक सस्ता हो गया है।

oppo k1 price drop in india know new price and specifications
oppo k1 - फोटो : amar ujala

Oppo K1 की स्पेसिफिकेशन

फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल नैनो सिम सपोर्ट और एंड्रॉयड ओरियो आधारित ColorOS 5.2 दिया गया है। इसके अलावा फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। Oppo K1 में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 GPU है। फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
oppo k1 price drop in india know new price and specifications
oppo k1 - फोटो : amar ujala

Oppo K1 का कैमरा

Oppo K1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एख कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का दिया गया है। दोनों कैमरे के साथ फ्लैश लाइट मिलेगी। वहीं इस फोन में 3600 एमएएच की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed