फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oppo Reno 3 Pro तीसरी बार हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Fri, 09 Oct 2020 06:27 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 09 Oct 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro Price drop in India Cut now 128GB Variant but at Rs 25990
oppo reno 3 pro - फोटो : amar ujala

ओप्पो ने अपने स्मार्टफोन Oppo Reno 3 Pro की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है। Oppo Reno 3 Pro की कीमत में होने वाली यह तीसरी कटौती है। Oppo Reno 3 Pro को इसी साल मार्च में 29,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था जिसके बाद जीएसटी कई नई दरें लागू होने पर इसकी कीमत 31,990 रुपये भी हुई थी। वहीं अब इसकी कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है।

Oppo Reno 3 Pro Price drop in India Cut now 128GB Variant but at Rs 25990
Oppo Reno 3 Pro for demo - फोटो : amar ujala

 Oppo Reno 3 Pro की कीमत
2,000 रुपये कटौती के बाद फोन के 8GB+128GB वेरियंट की कीमत 25,990 रुपये हो गई है। वहीं 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत अभी भी 29,990 रुपये ही है। नई कीमतें अमेजन पर देखी जा सकती हैं। यह फोन अब स्काई व्हाइट, मिडनाइट ब्लैक और ऑरोरल ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।

Oppo Reno 3 Pro Price drop in India Cut now 128GB Variant but at Rs 25990
oppo reno 3 pro - फोटो : amar ujala
Oppo Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ने इस फोन में 6.7 इंच का सुपर ई3 एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। साथ ही यह फोन डुअल पंचहोल के साथ आता है। इसके अलावा इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हीलियो पी95 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित कलर ओएस 7 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro Price drop in India Cut now 128GB Variant but at Rs 25990
oppo reno 3 pro - फोटो : amar ujala
Oppo Reno 3 Pro का कैमरा

कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन के फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का डुअल पंचहोल कैमरा मिला है। कैमरा की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें अल्ट्रा डार्क मोड, 5 एक्स हाइब्रिड जूम और 20 एक्स डिजिटल जूम दिया है।

विज्ञापन
Oppo Reno 3 Pro Price drop in India Cut now 128GB Variant but at Rs 25990
Oppo Reno 3 Pro - फोटो : amar ujala
Oppo Reno 3 Pro की बैटरी

कंपनी ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 4,025 एमएएच की बैटरी मिली है, जो 30 वॉट की फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक से लेस है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed