फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme 2 Pro की कीमत में हुई 2 हजार रुपये की कटौती, इसी महीने लॉन्च होने वाला है रियलमी 3 प्रो

Thu, 11 Apr 2019 10:01 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 11 Apr 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Realme 2 Pro Price cut in India ahead of Realme 3 pro
realme 2 pro

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने अपने स्मार्टफोन रियमली 2 प्रो की कीमत में एक बार फिर से कटौती की है। रियलमी 2 प्रो की कीमत में यह कटौती रियलमी 3 प्रो की लॉन्चिंह से ठीक पहले हुई है। बता देें कि Realme 2 Pro को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। लॉन्चिंग के दौरान इस फोन की शुरुआती कीमत 13,990 रुपये थी जो अब 11,990 रुपये हो गई है।

Realme 2 Pro Price cut in India ahead of Realme 3 pro
Realme 2 Pro

कटौती के बाद Realme 2 Pro की कीमत

रियलमी 2 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,990 रुपये हो गई है, वहीं 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 13,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट अब 15,990 रुपये में मिलेगा।

Realme 2 Pro Price cut in India ahead of Realme 3 pro
Realme 2 Pro

Realme 2 Pro में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 2340x1080 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रगैन 660 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f1/2.8 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme 2 Pro Price cut in India ahead of Realme 3 pro
Realme 2 Pro

वहीं फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे के साथ एआई का सपोर्ट और 2.0 ब्यूटी मोड मिलेगा। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित ColorOS 5.2 ओएस मिलता है। साथ ही इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट और 3500mAh की बैटरी दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed