{"_id":"5cad7e5cbdec22144a273c75","slug":"realme-u1-3gb-ram-64gb-storage-variant-first-sale-in-india-today-know-price-and-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Realme U1 के 3GB\/64GB वेरियंट की पहली सेल आज, जानें कीमत","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Realme U1 के 3GB/64GB वेरियंट की पहली सेल आज, जानें कीमत
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Wed, 10 Apr 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Realme U1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रियलमी ने अपने स्मार्टफोन Realme U1 का 3GB रैम के साथ 64GB स्टोरेज वाला वेरियंट हाल ही में लॉन्च किया था और आज यानि 10 अप्रैल 2019 को Realme U1 के 3GB/64GB वेरियंट की पहली सेल है। इस फोन को आज अमेजन इंडिया Realme.com से खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने इसके साथ एक ऑफर भी पेश किया है जिसके तहत Realme U1 के 3GB/64GB वेरियंट को खरीदने वाले पहले 500 ग्राहकों को रियलमी बड्स फ्री में दिया जाएगा।
2 of 5
Realme U1
Realme U1 3GB/64GB की कीमत
रियलमी यू1 के इस वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। वहीं इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 9,999 रुपये और 4GB/64GB मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। रियलमी यू1 के नए वेरियंट को अमेजन से आज दोपहर 12 बजे और रियलमी की वेबसाइट से 11 बजे खरीदा जा सकेगा।
इस फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.0 दिया गया है। इसके अलावा इसमें मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो P70 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एआरएम जी72 जीपीयू दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज व 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। Realme U1 की इनबिल्ट स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
5 of 5
Realme u1
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/2.2 अपर्चर वाला और दूसरा 2 मेगापिक्सल का f/2.4 अपर्चर वाला है। दोनों कैमरे के साथ आपको फ्लैश लाइट मिलेगी। फ्रंट में आपको डिस्प्ले की लाइट मिलेगी। इस फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसमें सोनी IMX576 सेंसर है और इस लेंस का अपर्चर f/2.0 है। फोन में 3500mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 2A का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो सिम कार्ड के साथ एक मेमोरी कार्ड स्लॉट दिया गया है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, माइक्रो यूएसबी और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।