फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम वेरियंट की पहली सेल आज, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का कैमरा

Wed, 10 Apr 2019 10:06 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 10 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro 6GB RAM Variant Firts sale today in India, Know price and specifications
Redmi note 7 pro

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 प्रो  का नया वेरियंट पेश कर दिया है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की आज यानि 10 अप्रैल 2019 को पहली सेल है। इससे पहले इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की सेल हो रही है। इसके अलावा आज रेडमी नोट 7 को भी खरीदने का मौका है। इन दोनों फोन को आज  दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, एमआई डॉट कॉम और एमआई होम से खरीदा जा सकेगा। 

Redmi Note 7 Pro 6GB RAM Variant Firts sale today in India, Know price and specifications
Redmi note 7 pro
रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन के प्रोसेसर की बात करें इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर है और यह फोन 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

Redmi Note 7 Pro 6GB RAM Variant Firts sale today in India, Know price and specifications
Redmi Note 7 pro

रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा
इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ एआई का भी सपोर्ट मिलेगा। वहीं इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। साथ ही यह फोन 4के वीडियो की रिकॉर्डिंग मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro 6GB RAM Variant Firts sale today in India, Know price and specifications
Redmi Note 7 pro

रेडमी नोट 7 प्रो की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 4000mAh की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 का सपोर्ट करती है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, सी-टाईप चार्जिंग पोर्ट, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, डुअल सिम सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स हैं। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा।

विज्ञापन
Redmi Note 7 Pro 6GB RAM Variant Firts sale today in India, Know price and specifications
Redmi Note 7 pro
रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत
रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है। यह फोन नेप्चून ब्लू, नीबूला ब्लू, नीबूला रेड और स्पेस ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1220 जीबी डाटा और अनलिमिडेट कॉलिंग मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed