ओप्पो के सब-ब्रांड रियलमी के नए स्मार्टफोन Realme 3 की आज एक बार फिर से सेल है। फोन को आज यानि 19 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम से खरीदा जा सकेगा। इस फोन की खासियतों की बात करें तो Realme 3 में वाटरड्रॉप नॉट डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी दी गई है।
Realme 3 को खरीदने का आज फिर है मौका, 12 बजे होगी सेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 6.2 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसपर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा इस फोन में 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32 जीबी/64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।
रियलमी 3 का कैमरा
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है, वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ2.0 है। इसमें आपको फेस अनलॉक भी मिलेगा।
इसके अलावा फोन में 4230एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, इसके लिए बॉक्स में 10 वाट का चार्जर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल 4जी सपोर्ट और तीन कार्ड स्लॉट हैं जिनमें एक मेमोरी और दो सिम के लिए हैं। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
रियलमी 3 की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
इस फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,999 रुपये है। इसके साथ जियो की ओर से ग्राहकों को 5,300 रुपये का फायदा मिलेगा। साथ ही एचडीएफसी के कार्ड से पेमेंट करने पर 500 रुपये की छूट मिलेगी।