फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार कैमरे के साथ 20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा यह फोन, कीमत 10,000 रुपये से कम

Sat, 17 Aug 2019 01:39 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 17 Aug 2019 01:39 PM IST
विज्ञापन
Realme 5 and realme 5 pro will launch in India with Quad Camera Setup 5000mAh Battery Under Rs 10000
Realme 5 pro - फोटो : TWITTER

हर साल का अगस्त महीने टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन के लिए बेहद ही खास होता है। अगस्त महीने पर तमाम मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोन पेश करती है। इस साल भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। सैमसंग ने हाल ही में अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस को बाजार में उतारा है जिसकी भारत में लॉन्चिंग 20 अगस्त को होने वाली है। वहीं अब भारत में एक दमदार स्मार्टफोन आने वाला है जिसमें चार कैमरे मिलेंगे, 5000एमएएच की बैटरी और कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। आइए जानते हैं इस अपकमिंग फोन के बारे में...

Realme 5 series

Realme 5 and realme 5 pro will launch in India with Quad Camera Setup 5000mAh Battery Under Rs 10000
Realme 5 - फोटो : TWITTER

Oppo का सब-ब्रांड रियलमी 20 अगस्त को भारत में अपने दो स्मार्टफोन पेश करने वाली है जिनमें Realme 5 और Realme 5 Pro शामिल हैं। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो में क्वॉड (चार) कैमरे मिलेंगे।

Realme 5 and realme 5 pro will launch in India with Quad Camera Setup 5000mAh Battery Under Rs 10000
Realme 5 series - फोटो : TWITTER

वहीं माधव सेठ ने अपने एक ताजा ट्वीट में कहा है कि Realme 5 चार कैमरे के साथ 10,000 रुपये की कीमत में भारत में बिकने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। ऐसे में यह साफ है कि रियमली 5 एक बजट स्मार्टफोन होने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme 5 and realme 5 pro will launch in India with Quad Camera Setup 5000mAh Battery Under Rs 10000
Realme 5 series - फोटो : TWITTER

रियलमी 5 के प्रोसेसर की बात करें तो लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मिलेगा। इस प्रोसेसर के साथ भारत में अभी तक कोई स्मार्टफोन लॉन्च हुआ नहीं है। उम्मीद है कि शाओमी एमआई ए3 को 21 अगस्त को भारत में स्नैपड्रैगन 665 के साथ ही लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
Realme 5 and realme 5 pro will launch in India with Quad Camera Setup 5000mAh Battery Under Rs 10000
Realme 5 series - फोटो : TWITTER

रियलमी के इन दोनों स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। वहीं Realme 5 Pro में सोनी IMX586 48MP सेंसर मिलेगा। इस फोन में 119 डिग्री वाइड एंगल वाला लेंस भी मिलेगा। वहीं कहा जा रहा है कि Realme 5 Pro में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर मिलेगा और इसमें VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें कि Realme 5 भी 5000mAh की बैटरी मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed