फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme X स्पाइडरमैन एडिशन लॉन्च, कीमत 18,063 रुपये !

Mon, 01 Jul 2019 10:17 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Mon, 01 Jul 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Realme X Spiderman Edition launched in China, know Pricing And Availability
Realme X Spiderman Edition - फोटो : realme

चीन की स्मार्टफोन निर्माता और ओप्पो की सब-ब्रांड कंपनी Realme ने चीन में आधिकारिक तौर पर अपने नए स्मार्टफोन Realme X के स्पाइडरमैन एडिशन को लॉन्च कर दिया है। इस एडिशन में स्पाइडरमैन का कवर मिलेगा। साथ भी फोन में स्पाइडरमैन का थीम प्री-इंस्टॉल मिलेगा। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में...


 

Realme X Spiderman Edition launched in China, know Pricing And Availability
Realme X Spiderman Edition - फोटो : realme

Realme X स्पाइडरमैन एडिशन की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित कलरओएस 6.0 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल होगा। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 मिलेगा। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।

Realme X Spiderman Edition launched in China, know Pricing And Availability
Realme X Spiderman Edition - फोटो : Realme

Realme X स्पाइडरमैन एडिशन का कैमरा
जहां तक कैमरे का सवाल है तो Realme X स्पाइडरमैन एडिशन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/1.7 अपर्चर वाला लेंस है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप अप फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.0 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme X Spiderman Edition launched in China, know Pricing And Availability
Realme X Spiderman Edition - फोटो : realme

Realme X की बैटरी और कनेक्टिविटी
इस फोन में 3765mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग VOOC 3.0 को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एडम ओॉडियो,  4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 और जीपीएस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

विज्ञापन
Realme X Spiderman Edition launched in China, know Pricing And Availability
Realme X Spiderman Edition - फोटो : realme
Realme X स्पाइडरमैन एडिशन कीमत
कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1,799 चीनी युआन यानी करीब 18,063 रुपये है। चीनी बाजार में इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गया है। बता दें कि 9 जुलाई को यह फोन भारत में लॉन्च हो रहा है और कंपनी बकायद स्पाइडरमैन की स्क्रीनिंग के साथ ही अपने इस फोन का प्रचार भी कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed