फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Xiaomi के ये दो स्मार्टफोन हुए सस्ते, मिलेगा पॉपअप सेल्फी कैमरा

Thu, 23 Jan 2020 03:10 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 23 Jan 2020 03:10 PM IST
विज्ञापन
Redmi K20 Pro and MI A3 price in India cut Now Starts at Rs 11,999
Redmi K20 Pro and MI A3 - फोटो : amar ujala

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने बड़े स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती की है। शाओमी ने अपने जिन फोन की कीमत में कमी है उनमें Mi A3 और Redmi K20 Pro शामिल हैं। बता दें कि एमआई ए3 को पिछले साल अगस्त में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।

Redmi K20 Pro and MI A3 price in India cut Now Starts at Rs 11,999
Xiaomi Mi A3 - फोटो : mi.com

एमआई ए3 और रेडमी के20प्रो की नई कीमत
एमआई ए3 की कीमत में एक हजार रुपये की कमी हुई है। ऐसे में एमआई ए3 के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 11,999 रुपये और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं रेडमी के20 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 24,999 रुपये में और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 27,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Redmi K20 Pro and MI A3 price in India cut Now Starts at Rs 11,999
mi a3 - फोटो : xiaomi

Mi A3 की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इसमें 6.08 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले एमोलेड मिलेगी। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा और गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा एमआई ए3 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4 जीबी/6 जीबी रैम और 64जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Redmi K20 Pro and MI A3 price in India cut Now Starts at Rs 11,999
Mi A3 - फोटो : xiaomi

Mi A3 का कैमरा और बैटरी
फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का मिलेगा। फ्रंट कैमरे के साथ पैनोरमा सेल्फी फीचर मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0,जीपीएस, यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और 4030mAh की बैटरी मिलेगी। फोन के साथ 18 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

विज्ञापन
Redmi K20 Pro and MI A3 price in India cut Now Starts at Rs 11,999
Redmi K20 Pro - फोटो : social media

Redmi K20 Pro की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित MIUI 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। रेडमी के20 प्रो में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम, 256 जीबी तक स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 640 मिलेगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed