सैमसंग इंडिया ने कुछ महीने पहले एम सीरीज के तहत भारत में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए थे, जिनमें से गैलेक्सी एम10 भी एक स्मार्टफोन है। सैमसंग गैलेक्सी एम10 सैमसंग का सबसे सस्ता डुअल रियर कैमरे वाला है। इस तरह इस फोन में कुल तीन कैमरे हैं। सैमसंग Galaxy M10 अब 1,000 रुपये सस्ता हो गया है। इस फोन को अब अमेजन से 6,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, पहले इसकी कीमत 7,990 रुपये थी। वहीं इस फोन का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर 7,990 रुपये में मिल रहा है। फोन की खासियतों की बात करें, तो इसमें आपको वॉटरड्रॉप नॉच वी इनफिनिटी डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा मिलेगा।
अब और सस्ता हो गया सैमसंग का 'सबसे सस्ता' डुअल रियर कैमरे वाला यह फोन
टेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रदीप पांडे
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन