Asus 6Z को कंपनी ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। पिछले महीने इस फोन के 6GB+64GB स्टोरेज वेरियंट की बिक्री हो रही थी, वहीं आज यानी 1 जलाई को इस फोन के 6GB+128GB और 8GB+256GB स्टोरेज वेरियंट की पहली सेल है। Asus 6Z के इन दोनों वेरियंट को आज दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। इस फोन की खासियततों की बात करें तो रोटेटिंग कैमरा है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी।
Asus 6Z के 128GB/ 256GB वेरियंट की पहली सेल आज, मिलेगा 48MP का सेल्फी कैमरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Asus ZenFone 6 की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 6GB/8GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
Asus ZenFone 6 का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप है जो को रोटेटिंग स्टाइल में है यानी कैमरे को आगे और पीछे मूव कर सकते हैं इसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 और दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। कैमरे का पूरा कंट्रोल आपके पास होगा। जैसे- यदि आप किसी खास एंगल पर फोटो क्लिक करना चाहते हैं तो कैमरे को उसी एंगल पर रोक सकते हैं और फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही यदि कैमरा खुला है और फोन गिर जाता है तो कैमरा फोन के जमीन पर पहुंचने से पहले अपने-आप बंद हो जाएगा। कैमरे की एक और खासियत है कि आप लेंस को एक बटन के जरिए ऊपर और नीचे करके शॉट ले सकते हैं। ऐसे में आपको ्अपनी जगह बदलने की जरूरत नहीं होगी।
Asus ZenFone 6 की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसके अलावा इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करती है। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा। फोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 भी मिलेगा। फोन के साथ 18 वॉट का चार्जर भी मिलेगा। इसके अलावा तीन कार्ड ्स्लॉट मिलेंगे।
Asus 6Z की कीमत और लॉन्चिंग ऑफर्स
Asus 6Z के 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 31,999 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये है। यह फोन मिडनाइट ब्लैक और ट्वीलाइट सिल्वर कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ सिर्फ 99 रुपये में फ्लिपकार्ट कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन मिलेगा।