सैमसंग ने पिछले साल भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A7 (2018) और Galaxy A9 (2018 रिव्यू) लांच किए थे। इनमें से गैलेक्सी ए7 2018 में तीन रियर कैमरे हैं। वहीं सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे दिए गए हैं। इन दोनों फोन की कीमतों में अब कटौती हुई है, हालांकि सैमसंग गैलेक्सी ए7 की कीमत में पहले भी कटौती हो चुकी है लेकिन ए9 2018 की कीमत में पहली बार कटौती हुई है। तो आइए जानते हैं इन दोनों फोन की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन।
सैमसंग के 3 व 4 रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन की कीमत में हुई कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy A7 (2018) की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 (रिव्यू) को भारत में 23,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था, लेकिन अब इस फोन की शुरुआती कीमत 18,990 रुपये हो गई है। वहीं गैलेक्सी ए7 2018 का 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत अब 22,990 रुपये हो गई है जो पहले 28,990 रुपये थी।
इस फोन में तीन रियर कैमरे (24MP+5MP+8MP) हैं, वहीं फ्रंट कैमरा 24MP का है। सैमसंग गैलेक्सी ए7 2018 (रिव्यू) में डुअल सिम, एंड्रॉयड ओरियो 8.0 और 6 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है। इसके अलावा फोन में ऑक्टकोर 2.2GHz वाला सैमसंग का एक्सिनॉज 7885 प्रोसेसर है।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 की नई कीमत और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 (रिव्यू) को भारत में 36,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लांच किया गया था, लेकिन अब इस फोन को 33,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे 512 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। फोन की बॉडी ग्लास और मेटल की है।
सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 का कैमरा
सैमसंग गैलेक्सी ए9 2018 में 4 रियर कैमरे हैं जिनमें एक 24 मेगापिक्सल का मुख्य लेंस है जिसका अपर्चर f/1.7 है। दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो है जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम मिलता है। तीसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का है जो बैकग्राउंड को धुंधला करता है। चारों कैमरे एक ही लाइन में ऊपर से नीचे की ओर हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है