Samsung ने अपने छह स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की है। इनमें सैमसंग गैलेक्सी A71, सैमसंग गैलेक्सी A51, सैमसंग गैलेक्सी A31, सैमसंग गैलेक्सी A21s, सैमसंग गैलेक्सी M01s, और सैमसंग गैलेक्सी M01 Core शामिल हैं। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स की कीमतों को 1,500 रुपये तक घटाया है। बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में कटौती की थी, जिसके बाद अब एक बार फिर इन स्मार्टफोन्स की कीमतें घटाई गई हैं। तो डालते हैं इन स्मार्टफोन्स के सभी वेरिएंट्स की कीमतों पर एक नजर।
खुशखबरी! 1500 रुपये तक सस्ते हुए Samsung के 6 नए स्मार्टफोन्स, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy A51
इसी महीने कंपनी ने अपने Samsung Galaxy A51 की कीमतों में 1500 रुपये तक की कटौती की थी, जिसके बाद इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये हो गई थी। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये हो गई थी।
कंपनी ने अब Samsung Galaxy A51 की कीमत में 1000 कटौती की है, जिसके बाद अब इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1500 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 24,499 रुपये हो गई है।
Galaxy A71
इसी महीने कंपनी ने अपने Samsung Galaxy A71 की कीमतों में 1000 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद इसकी नई कीमत 30,999 रुपये हो गई थी।
सैमसंग ने अपने Galaxy A71 की कीमतों में फिर कटौती की है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 29,499 रुपये हो गई है। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 500 रुपये की कटौती की है।
Samsung Galaxy A31
इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 19,999 रुपये हो गई है। यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है। सैमसंग की तरफ से इस पर 1000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है, जिसका फायदा ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड धारक EMI के जरिए उठा सकते हैं।
Samsung Galaxy A21s