फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy F41 स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, मिला 32MP का सेल्फी कैमरा

Thu, 08 Oct 2020 07:31 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Thu, 08 Oct 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 Launched in India With 6000mAh Battery Price Specifications
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

सैमसंग ने एफ सीरीज का पहला स्मार्टफोन Samsung Galaxy F41 भारतीय बाजार में उतार दिया है। Samsung Galaxy F41 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सैमसंग ने अपने इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी है। आइए जानते हैं कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में...


 

Samsung Galaxy F41 की कीमत

Samsung Galaxy F41 Launched in India With 6000mAh Battery Price Specifications
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

Samsung Galaxy F41 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,999 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 16 अक्तूबर से बिग बिलियन डेज सेल में होगी। यह फोन फ्यूजन ग्रीन, फ्यूजन ब्लू और फ्यूजन ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ लॉन्चिंग ऑफर भी है जिसके बाद फोन को 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy F41 की स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy F41 Launched in India With 6000mAh Battery Price Specifications
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core दिया गया है। इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। फोन में Exynos 9611 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Samsung Galaxy F41 का कैमरा

Samsung Galaxy F41 Launched in India With 6000mAh Battery Price Specifications
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

Galaxy F41 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का टेरीटरी सेंसर जिसमें लाइफ फोकस का भी सपोर्ट है। फोन के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की भी सुविधा दी गई है।  सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन

Samsung Galaxy F41 की बैटरी

Samsung Galaxy F41 Launched in India With 6000mAh Battery Price Specifications
Samsung Galaxy F41 - फोटो : AMAR UJALA

सैमसंग के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, 3.5 एमएम का हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप सी चार्जिंग पोर्ट है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में 15 वॉट का फास्ट चार्जर मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed