सैमसंग ने नए साल की शुरुआत M सीरीज के दो स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम20, गैलेक्सी एम10 के साथ की है। वहीं अब कंपनी ने एम सीरीज का विस्तार करते हुए गैलेक्सी एम30 को लॉन्च किया है। तीनों फोन देखने में एक ही जैसे है लेकिन फीचर्स अलग-अलग हैं। तीनों फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। तो आइए जानते हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम20 से गैलेक्सी एम30 कैसे अलग और बेहतर है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 VS गैलेक्सी एम20: जानें किसे खरीदने में है फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमसंग गैलेक्सी एम20
डिस्प्ले- 6.3 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच (वी) इनफिनिटी फुल एचडी प्लस
कैमरा- 13+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल वाला लेंस वाइड एंगल है
फ्रंट कैमरा- 8 मेगापिक्सल
प्रोसेसर- Exynos 7904
रैम- 3GB/4GB
स्टोरेज- 32GB/64GB
बैटरी- 5,000mAh
कीमत- 4GB+64GB (12,990 रुपये), 3GB+32GB (10,990 रुपये)
सैमसंग गैलेक्सी एम30 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.9 है, वहीं दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का डेफ्ट सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.2 और तीसरा कैमरा भी 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 की कनेक्टिविटी
इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इसके लिए कंपनी ने 15 वॉट का चार्जर भी दिया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन पूरे दिन का बैकअप देगा। फोन में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा इसमें 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है। इस फोन की बिक्री 7 मार्च 2019 से अमेजॉन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। यह फोन 4 जीबी व 6 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन के 4 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 14,990 रुपये और 6 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 17,990 रुपये है। यह फोन ग्रेडियंट ब्लैक और ग्रेडियंट ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा।
अब बात करें दोनों फोन में कौन फोन बेहतर है तो एम30 में बड़ी डिस्प्ले है और तीन रियर कैमरे हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो गैलेक्सी एम30 भारत में बिकने वाला सबसे सस्ता तीन रियर कैमरे वाला फोन है। बैटरी दोनों फोन में एक ही है। हां, कीमत के मामले में एम30 कुछ ज्यादा है। वैसे यदि आपको तीन कैमरे वाला फोन चाहिए तो एम30 खरीद सकते हैं, नहीं तो एम20 कम कीमत में आपके लिए एक बेहतर विकल्प होगा।