फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

6000mAh बैटरी वाला Samsung का यह स्मार्टफोन हुआ सस्ता

Wed, 29 Jan 2020 06:10 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Wed, 29 Jan 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s Price in India down, Now Starts at Rs 12999
Samsung Galaxy M30s REVIEW - फोटो : amar ujala

सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी ए51 की लॉन्चिंग के साथ ही अपने Galaxy M30s (रिव्यू) स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy M30s को नई कीमत के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy M30s Price in India down, Now Starts at Rs 12999
samsung galaxy m30s demo - फोटो : Samsung India / Twitter

Samsung Galaxy M30s की नई कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एम30एस की नई कीमत 12,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 13,999 रुपये थी। इस कीमत में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 6 जीबी रैम वाला वेरियंट 14,999 रुपये में मिल रहा है जिसकी कीमत पहले 16,999 रुपये थी। सैमसंग ने अपने इस फोन में यह पहली कटौती की है। 

Samsung Galaxy M30s Price in India down, Now Starts at Rs 12999
Samsung Galaxy M30s ॉ - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy M30s की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच की इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है। सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन वन यूआई और एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इस फोन में नया ऑक्टा कोर सैमसंग एक्सीनॉस 9611 चिपसेट दिया है। वहीं, यूजर्स को इस फोन में Widevine L1 सर्टिफिकेशन मिलेगा, जिससे वह नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के एचडी वीडियोज देख सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s Price in India down, Now Starts at Rs 12999
samsung galaxy m30s - फोटो : samsung

Samsung Galaxy M30s का कैमरा 

इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। वहीं, यूजर्स 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ शानदार सेल्फी क्लिक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s Price in India down, Now Starts at Rs 12999
Samsung Galaxy M30s - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy M30s की कनेक्टिविटी और बैटरी 

कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस फोन में 4जी वीओएलईटी, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, ग्राहकों को इस फोन में 6000 एमएएच की बैटरी और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed