सैमसंग इंडिया के नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy M51 की आज यानी 18 सितंबर 2020 को पहली सेल है। Samsung Galaxy M51 की बिक्री आज दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया और सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर से होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम51 की चर्चा इसकी बैटरी को लेकर है। Galaxy M51 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला Oneplus Nord से है।
{"_id":"5f6438278ebc3e982e19d713","slug":"samsung-galaxy-m51-first-sale-in-india-today-at-12-noon-via-amazon-and-samsung-com-price-and-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samsung Galaxy M51 की पहली सेल आज, इसमें है सबसे बड़ी बैटरी","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Samsung Galaxy M51 की पहली सेल आज, इसमें है सबसे बड़ी बैटरी
Fri, 18 Sep 2020 10:27 AM IST
प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रदीप पाण्डेय
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी m51: Samsung Galaxy M51
- फोटो : AMAZON
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy M51
- फोटो : SAMSUNG
- Samsung Galaxy M51 की कीमत- जहां तक कीमत का सवाल है तो सैमसंग के इस फोन की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 26,999 रुपये है। यह फोन इलेक्ट्रिक ब्लू, स्लैस्टिकल ब्लैक कलर वेरियंट में मिलेगा।
Samsung Galaxy M51
- फोटो : SAMSUNG
- Samsung Galaxy M51 की स्पेसिफिकेशन- सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू मिलेगा। फोन में 6 जीबी और 8 जीबी की रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51
- फोटो : AMAZON
- Samsung Galaxy M51 का कैमरा- कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी एम51 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Samsung Galaxy M51
- फोटो : AMAZON
- Samsung Galaxy M51 की बैटरी और कनेक्टिविटी- सैमसंग गैलेक्सी एम51 में 7000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 25वॉट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा और 25 वॉट का चार्जर आपको फोन के बॉक्स में ही मिलेगा। बैटरी के साथ पावर शेयरिंग का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, ब्लूटूथ, जीपीएस और टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलेगा।