फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

7,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है सैमसंग का यह स्मार्टफोन, मिलेगा S PEN का सपोर्ट

Fri, 19 Jun 2020 04:04 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Fri, 19 Jun 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy note 10 lite price drop in India, Now at Rs 37,999
Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

सैमसंग ने अपने एक मिडरेंड स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट (Galaxy Note 10 Lite) रिव्यू की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की है। बता दें कि यह फोन गैलेक्सी नोट 10 का सस्ता वेरियंट है। इसमें भी एस पेन का सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy note 10 lite price drop in India, Now at Rs 37,999
Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

Galaxy Note 10 Lite की नई कीमत
Galaxy Note 10 Lite तो अब 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। पहले इसकी कीमत 39,999 रुपये थी। इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम वाला वेरियंट मिलेगा। वहीं 8 जीबी रैम वाला वेरियंट 39,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।  फोन के साथ सिटी बैंक के कार्ड पर 5,000 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है। ऐसे में फोन के 6 जीबी रैम वेरियंट की इफेक्टिव प्राइस 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये हो रही है।

Samsung Galaxy note 10 lite price drop in India, Now at Rs 37,999
Samsung Galaxy Note 10 Lite

Samsung Galaxy Note 10 Lite की स्पेसिफिकेशन
फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 2.7GHz का Exynos 9810 प्रोसेसर है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए एक टीबी तक बढ़िया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy note 10 lite price drop in India, Now at Rs 37,999
Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy Note 10 Lite का कैमरा
गैलेक्सी नोट 10 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy note 10 lite price drop in India, Now at Rs 37,999
Samsung Galaxy Note 10 Lite - फोटो : amar ujala

Samsung Galaxy Note 10 Lite की बैटरी और कनेक्टिविटी
फोन में 4500mAh की बैटरी है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन के साथ एस पेन स्टाइस मिलेगा। पेन के साथ मल्टीमीडिया कंट्रोल, पिक्चर क्लिक और एयर कमांड मिलेगा। फोन का वजन 199 ग्राम है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed