सैमसंग ने हाल ही में गैलेक्सी नोट 10 लाइट को लॉन्च किया है जो कि पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 (रिव्यू) का सस्ता वर्जन बताया जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट को ट्रिपल रियर कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया गया है जिसकी शुरुआती कीमत 38,999 रुपये है। तो अब सवाल यह है कि सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट, गैलेक्सी नोट 10 से कितना अलग है? आइए जानते हैं...
Samsung Galaxy Note 10 से कितना अलग है Galaxy Note 10 Lite
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत
सबसे पहले कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी नोट लाइट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 38,999 रुपये और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 40,999 रुपये है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 की कीमत 69,999 रुपये है।
डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट में जहां 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड डिस्पेल है, वहीं गैलेक्सी नोट 10 में छोटा यानी 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ एमोलेड डिस्प्ले है। दोनों फोन के साथ एस पेन स्टाइलश मिलेगा जिसमें एक समान ही फीचर्स मिलेंगे।
रैम और स्टोरेज और प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 लाइट दो वेरियंट में मौजूद है जिनमें 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज शामिल हैं। वहीं गैलेक्सी नोट 10 में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। गैलेक्सी नोट 10 लाइट में जहां Exynos 9810 प्रोसेसर है जिसे 10 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 में Exynos 9825 प्रोसेसर है जो कि 7 नैनोमीटर प्रोसेस पर तैयार किया गया है। ऐसे में 9825 ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर है।
कैमरा
कैमरे की बात करें तो गैलेक्सी नोट 10 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें पहला लेंस 12 मेगापिक्सल का है जिसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा लेंस भी 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। वहीं गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला, दूसरा कैमरा 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट कैमरा 10 मेगापिक्सल का है। कैमरे के साथ ऑग्युमेंट रियलिटी का भी सपोर्ट है। गैलेक्सी नोट 10 और नोट 10 लाइट दोनों फोन में वीडियो मोड में बोकेह (बैकग्राउंड ब्लर) इफेक्ट दे दिया है।