फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung Galaxy S10 से कितना अलग है Galaxy S10 Lite, कीमत से लेकर फीचर तक

Thu, 23 Jan 2020 08:39 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 23 Jan 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite Vs Galaxy S10 Price In India Specifications Compared
Samsung Galaxy S10 Lite Vs Galaxy S10 - फोटो : amar ujala

सैमसंग ने कम की कीमत में यूजर्स को फ्लैगशिप फीचर देने के लिए अपने फ्लैगशिप फोन का लाइट वर्जन लॉन्च करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 10 लाइट को लॉन्च किया था, वहीं अब कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट (Samsung Galaxy S10 Lite) लॉन्च कर दिया है। तो अब सवाल यह है कि गैलेक्सी एस10 लाइट, पिछले साल लॉन्च हुए गैलेक्सी एस10 से कितना अलग है?

Samsung Galaxy S10 Lite Vs Galaxy S10 Price In India Specifications Compared
Samsung Galaxy s10 - फोटो : amar ujala

कीमत
सबसे पहले कीमत की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत 39,999 रुपये है और यह फोन सिर्फ एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में मिलेगा। Samsung Galaxy S10 की भारत में शुरुआती कीमत 66,900 रुपये है, यानि इस कीमत में आपको 8 जीबी रैम के साथ 128GB की स्टोरेज मिलेगी, वहीं 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 84,900 रुपये है। 

Samsung Galaxy S10 Lite Vs Galaxy S10 Price In India Specifications Compared
Samsung Galaxy S10 Lite - फोटो : amar ujala

डिस्प्ले
सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में जहां 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, वहीं गैलेक्सी एस 10 में छोटी यानि  6.1 इंच की QHD+ कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी। एस 10 में पंचहोल डिस्प्ले है जबकि एस10 लाइट में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite Vs Galaxy S10 Price In India Specifications Compared
Samsung Galaxy S10

रैम और स्टोरेज और प्रोसेसर
सैमसंग गैलेक्सी एस 10 लाइट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, जबकि गैलेक्सी एस10 दो वेरियंट में मौजूद है जिनमें 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम के साथ 512 जीबी स्टोरेज वेरियंट शामिल हैं। गैलेक्सी एस10 में जहां ऑक्टाकोर एक्सिनोस 9820 प्रोसेसर है, वहीं गैलेक्सी एस10 लाइट में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है।
 

विज्ञापन
Samsung Galaxy S10 Lite Vs Galaxy S10 Price In India Specifications Compared
Samsung Galaxy S10 Lite - फोटो : amar ujala

कैमरा
गैलेक्सी एस10 में तीन रियर कैमरे है जिनमें 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री एंगल वाला, 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री एंगल वाला अल्टा वाइड लेंस है। वहीं सेल्फी के लिए आपको 10 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Galaxy S10 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का f/2.0 अपर्चर वाला है। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ सुपर स्टीडी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मिलेगा जो कि फोटो और वीडियो दोनों के साथ काम करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed