{"_id":"69f9dbaa7014dcaba2058cb7","slug":"samsung-india-hikes-price-galaxy-m-and-f-series-smartphones-hindi-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samsung: सैमसंग ने नया फोन खरीदने वालों को दिया झटका! Galaxy M और F सीरीज स्मार्टफोन्स के बढ़ाए दाम","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Samsung: सैमसंग ने नया फोन खरीदने वालों को दिया झटका! Galaxy M और F सीरीज स्मार्टफोन्स के बढ़ाए दाम
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nitish Kumar
Updated Tue, 05 May 2026 05:29 PM IST
सार
Samsung Smartphone Price Hike: अगर आप सैमसंग का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बुरी खबर है। सैमसंग इंडिया ने अपनी लोकप्रिय Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इन डिवाइसों पर सीधा 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
1 of 5
सप्लाई चेन में रुकावट के वजह से बढ़ रहे दाम
- फोटो : Samsung
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग के करोड़ों चाहने वाले हैं, खासकर कंपनी की 'M' और 'F' सीरीज बजट और मिड-रेंज बायर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन अब सैमसंग इंडिया ने अपने ग्राहकों की जेब पर थोड़ा बोझ बढ़ा दिया है।
कंपनी ने बिना किसी बड़े एलान के भारत में अपनी Galaxy M और Galaxy F सीरीज के कई डिवाइसेज की कीमतें बढ़ा दी हैं। अगर सटीक आंकड़ों की बात करें, तो इस प्राइस हाइक का असर सैमसंग Galaxy F06, Galaxy F36, Galaxy F70e, Galaxy M06, Galaxy M17e, Galaxy M17 और Galaxy M36 पर पड़ा है।
Trending Videos
2 of 5
Samsung Galaxy F36 5G
- फोटो : SAMSUNG
कितने महंगे हुए स्मार्टफोन्स?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी मॉडल्स की कीमतों में औसतन सीधे 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई नई कीमतें सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपडेट कर दी गई हैं। इसका मतलब है कि अब ग्राहकों को इन स्मार्टफोन्स को खरीदने के लिए अपनी जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। इस बढ़ोतरी की खबर सबसे पहले भारत के जाने-माने टेक टिपस्टर अभिषेक यादव ने शेयर की थी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वो इंटरनल कम्युनिकेशन लेटर भी साझा किया था, जो सैमसंग इंडिया की तरफ से रिटेलर्स को भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Samsung Galaxy F06 5G
- फोटो : Samsung
सिर्फ सैमसंग ही नहीं, बाकी कंपनियां भी कर रही हैं ऐसा
हैरानी की बात यह है कि मोबाइल महंगे करने वाली सैमसंग कोई अकेली कंपनी नहीं है। हाल के दिनों में यह पहली बार नहीं है जब सैमसंग ने अपनी डिवाइसेज की कीमतें बढ़ाई हैं। इसके अलावा, बाजार में मौजूद कई अन्य दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपने फोन्स के दाम लगातार बढ़ा रही हैं।
4 of 5
Samsung Galaxy M17e 5G
- फोटो : Samsung
हालांकि, किसी भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया है कि आखिर वो अचानक कीमतें क्यों बढ़ा रही हैं। लेकिन बाजार के जानकारों का मानना है कि इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण ग्लोबल सप्लाई चेन में लगातार बढ़ती लागत है, जिसका सीधा असर अब ग्राहकों पर पड़ने लगा है।
विज्ञापन
5 of 5
Samsung Galaxy M16 5G
- फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन बायर्स के लिए अभी भी है सस्पेंस
सैमसंग ने अपनी आधिकारिक साइट और ऑफलाइन रिटेलर्स के लिए तो कीमतें बढ़ा दी हैं, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स जैसे अमेजन इंडिया (Amazon India) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर भी इन स्मार्टफोन्स के दाम बढ़ेंगे? फिलहाल यह देखना बाकी है कि ई-कॉमर्स साइट्स इन नई कीमतों को कब से लागू करती हैं या फिर वे ग्राहकों को लुभाने के लिए कुछ समय तक पुरानी कीमतों पर ही सेल जारी रखती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।