फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 108MP स्मार्टफोन कैमरा सेंसर, जानें फीचर्स

Tue, 13 Aug 2019 11:25 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Tue, 13 Aug 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
Samsung World First 108 Megapixel Smartphone Camera Sensor With Xiaomi All you need to know
Samsung ISOCELL Bright HMX - फोटो : samsung

इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग ने 64 मेगापिक्सल स्मार्टफोन कैमरा सेंसर के बाद 108 मेगापिक्सल का दुनिया का पहला स्मार्टफोन कैमरा सेंसर पेश किया है। सैमसंग ने यह सेंसर चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के साथ मिलकर तैयार किया है। बता दें कि इससे पहले सैमसंग ने 64 मेगापिक्सल का सेंसर पेश किया है जो कि जल्द ही शाओमी के नए स्मार्टफोन में देखने को मिलेगा।

Samsung World First 108 Megapixel Smartphone Camera Sensor With Xiaomi All you need to know
Samsung ISOCELL Bright HMX - फोटो : Samsung

सैमसंग के 64 मेगापिक्सल स्मार्टफोन कैमरा सेंसर का नाम ISOCELL GW1 है। वहीं अब 108 मेगापिक्सल सेंसर को लेकर सैमसंग का मानना है कि इसकी मदद से स्मार्टफोन यूजर बेहतर फोटोग्राफी कर सकेंगे।

Samsung World First 108 Megapixel Smartphone Camera Sensor With Xiaomi All you need to know
Samsung ISOCELL Bright HMX - फोटो : Samsung

108 मेगापिक्सल स्मार्टफोन सेंसर ISOCELL Bright HMX को लेकर सैमसंग का दावा है कि एक्स्ट्रीम लाइट में बेहतर फोटोग्राफी होगी। इस लेंस में 100 मिलियन इफेक्टिव पिक्सल हैं। इस सेंसर की साइज 1/1.33 इंच है। ऐसे में लाइट को एब्जॉर्ब करने के लिए सेंसर का बड़ा सरफेस एरिया मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung World First 108 Megapixel Smartphone Camera Sensor With Xiaomi All you need to know
Samsung ISOCELL Bright HMX - फोटो : samsung

सैमसंग ने इस मोबाइल कैमरा सेंसर में टेट्रा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है जो 4 पिक्सल का एक साथ मर्ज करके कम रौशनी में बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करता है। यह तकनीक न्वॉयज कम करके फोटो में सटीक कलर दिखाता है।

विज्ञापन
Samsung World First 108 Megapixel Smartphone Camera Sensor With Xiaomi All you need to know
Samsung ISOCELL Bright HMX - फोटो : Samsung

वहीं पर्याप्त रौशनी में सैमसंग का यह सेंसर स्मार्ट आईओएसओ मैकेनिज्म का इस्तेमाल करता है। इस सेंसर के जरिए 6K (6016x3384) वीडियो 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से रिकॉर्ड किया जा सकता है। सैमसंग के इस सेंसर का प्रोडक्शन इस महीने यानी अगस्त के आखिरी से शुरू होगा। बता दें कि सैमसंग के 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ शाओमी दुनिया का पहला स्मार्टफोन पेश करेगी, हालांकि फोन की लॉन्चिंग की तारीख को लेकर फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed