59 चीनी मोबाइल एप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही चीनी स्मार्टफोन से लेकर चीनी स्मार्ट टीवी तक का बहिष्कार किया जा रहा है। लोग फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बायकॉट चाइनीज प्रोडक्ट अभियान चला रहे हैं। अगर ऐसे में आप भी चीनी स्मार्ट टीवी की बजाय नॉन-चाइनीज टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लेकर आए हैं। इन सभी स्मार्ट टीवी में आपको चीनी टीवी की तुलना में शानदार फीचर्स मिलेंगे। आइए इन शानदार नॉन-चाइनीज स्मार्ट टीवी पर डालते हैं एक नजर...
भारतीय बाजार में मौजूद हैं ये शानदार नॉन-चाइनीज स्मार्ट टीवी, बनेंगे आपकी पहली पसंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Nokia Smart TV
नोकिया ने हाल ही में 43 इंच वाले स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया था। इस स्मार्ट टीवी में एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में बेहतर साउंड के लिए जीबीएल के साउंड सिस्टम, गूगल असिस्टेंट, क्रोम कास्ट, 24 वॉट के स्पीकर्स, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे प्रीमियम एप का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की कीमत 31,999 रुपये है।
Onida Smart TV
ओनिडा के इस स्मार्ट टीवी में 43 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है। इस स्मार्ट टीवी में 3 एचडीएमआई पोर्ट के साथ एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस टीवी में डॉल्बी डिजिटल प्लस के साथ यूट्यूब, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन मिलेगी। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की कीमत 22,999 रुपये है।
Samsung Wondertainment Smart TV
सैमसंग के इस स्मार्ट टीवी में 32 इंच का डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1366x768 पिक्सल है। साथ ही बेहतर साउंड के लिए 20 वॉट आउटपुट के साथ डॉल्बी डिजिटल प्लस दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्ट टीवी में वॉयस असिस्टेंट, होम क्लाउड, लाइव कास्ट, स्मार्ट थिंग्स एप और स्क्रीन शेयर जैसे फीचर्स मिले हैं। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की 15,999 रुपये है।
Daiwa Smart TV
दाइवा का यह स्मार्ट टीवी शानदार है। इस स्मार्ट टीवी में आपको 32 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसका 1366 x 768 पिक्सल है। इसके अलावा कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी में नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और यूट्यूब जैसे प्रीमियम एप की सब्सक्रिप्शन दी गई है। वहीं, इस स्मार्ट टीवी की कीमत 21,990 रुपये है।