भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में स्मार्टफोन के साथ अब स्मार्ट बैंड को लेकर भी प्रतिस्पर्धा बहुत बढ़ गई है। यही वजह है कि अब ज्यादातर टेक कंपनियां एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने के लिए किफायती स्मार्ट बैंड लॉन्च कर रही हैं। खास बात यह है कि इन सभी स्मार्ट बैंड में हार्ट-रेंट सेंसर समेत एक्टिविटी ट्रैकर मोड जैसे शानदार फीचर्स दिए गए हैं। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए शानदार और किफायती स्मार्ट बैंड खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लेकर आए हैं। आइए इन स्मार्ट बैंड पर डालते हैं एक नजर...
3,000 रुपये से कीमत में आते हैं ये शानदार Smart Band, यहां देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Samsung Galaxy Fit E
अगर आप अपने लिए किफायती फिटनेस बैंड खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप सैमसंग गैलेक्सी फिट ई को चुन सकते हैं। आपको इस बैंड में पीएमोलेड डिस्प्ले, तीन एक्सरसाइज मोड और हार्ट रेंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा इस स्मार्ट बैंड में दमदार बैटरी दी गई है, जो छह दिन का बैटरी बैकअप प्रदान करती है। वहीं, इस स्मार्ट बैंड की कीमत 2,490 रुपये है।
Fastrack Reflex Beat
फास्टट्रैक रिफ्लेक्स बीट शानदार फिटनेस बैंड में से एक है। इस स्मार्ट बैंड में हार्ट रेंट सेंसर, स्टेप काउंटर, स्लीप ट्रैकिंग के साथ कैलरी काउंटर दिया गया है। इसके अलावा आपको इस बैंड में ओएलईडी डिस्प्ले मिलेगा। वहीं, इस स्मार्ट बैंड की कीमत 2,195 रुपये है।
Boat ProGear B20
घरेलू कंपनी बोट ने हाल ही में इस स्मार्ट बैंड को लॉन्च किया है। इस स्मार्ट बैंड की कीमत 1,799 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो बोट प्रो गेयर बी20 में 0.96 इंच की टच कलर डिस्प्ले है। इस बैंड को स्मार्टफोन से ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 4.0 का सपोर्ट है। इसमें 90mAh की बैटरी है जिसे लेकर 7-10 दिनों तक के बैकअप और 15 दिनों तक के स्टैंडबाय का दावा किया गया है। इसे एक यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है। दावा है कि इसकी बैटरी 1.5 घंटे में फुल हो जाएगी।
Fastrack Reflex 2.0
अगर आप साधारण स्मार्ट बैंड खरीदना चाहते हैं, तो आप फास्टट्रैक रिफ्लेक्स 2.0 को चुन सकते है। आपको इस स्मार्ट बैंड में स्टेप काउंटर, स्लीप ट्रैकिंग के साथ कैलरी काउंटर मिलेगा। हालांकि, इस स्मार्ट बैंड में हार्ट रेंट सेंसर का सपोर्ट नहीं दिया गया है। वहीं, इस स्मार्ट बैंड की कीमत 1,695 रुपये है।
नोट: स्मार्ट बैंड की यह लिस्ट ई-कॉमर्स साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बनाई गई है।