फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन टॉप स्मार्टफोन से कर सकते हैं वाइड एंगल फोटोग्राफी, मिलेगा DSLR का मजा

Thu, 19 Sep 2019 03:22 PM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Thu, 19 Sep 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Smartphones With Ultra Wide Angle Lens Know Price And Specifications
Wide angle Photography - फोटो : AmarUjala

आज के समय में भारतीय बाजार में इतने स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जिसकी वजह से बेहतर फोन का चुनाव करना थोड़ा मुश्किल हो गया है। वही दूसरी तरफ स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी अपनी डिवाइसेज में लेटेस्ट फीचर्स दे रही हैं, जिनमें कैमरा, प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज शामिल हैं। लेकिन अब कैमरा स्मार्टफोन का महत्वपूर्ण फीचर बन चुका है। पहले के मुकाबले अब शाओमी, सैमसंग, वीवो, एलजी और मोटोरोला जैसी कंपनियों ने शानदार फोटोग्राफी के लिए इन गैजेट्स में डेप्थ सेंसर, वाइड एंगल और अल्ट्रा वाइड एंगल जैसे लेंस दिए हैं। 



अगस्त में मोटोरोला ने बजट रेंज में मोटोरोला वन एक्शन स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में ग्राहकों को बड़ी डिस्प्ले और दमदार कैमरा मिला है। वहीं, कंपनी ने इस फोन में अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया है। अगर आप बेहतर फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस वाले स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं। 

Smartphones With Ultra Wide Angle Lens Know Price And Specifications
Motorola One Action - फोटो : Flipkart

1. Motorola One Action

मोटोरोला ने ग्राहकों के लिए मोटोरोला वन एक्शन को 13,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस फोन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में सैमसंग का एक्सिनॉज 9609 ऑक्टाकोर चिपसेट मिलता है। फोन में ग्राफिक्स के लिए माली G72 MP3 GPU और 4 जीबी रैम है। Motorola One Action में 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ा सकेंगे। कंपनी ने रिअर में 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 2 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया है। कैमरे के साथ वीडियो स्टेबलाइजेशन मिलेगा। साथ ही रियर कैमरे से वर्टिकल स्थिति में भी लैडस्कैप वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकेगा। फोन में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/A जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm का हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। साथ ही इस फोन में 3500mAh की बैटरी मिलेगी।
  • एंड्रॉयड 10 

  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (12+2+5)

  • 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

  • फिंगरप्रिंट सेंसर (बैक)

  • सैमसंग एक्सिनॉज 9609 प्रोसेसर  

Smartphones With Ultra Wide Angle Lens Know Price And Specifications
Vivo Y12 - फोटो : social media

2. Vivo Y12

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने लोगों के बजट को ध्यान में रखकर वाई12 को लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 12,990 रुपये रखी है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस 9 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.35 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1544 पिक्सल है। डिस्प्ले में वाटरड्रॉप नॉच मिलेगा। Vivo Y12 में हीलियो पी22 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने इस फोन में 4G LTE, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/एजीपीएस, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा। फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक जैसे फीचर्स दिए हैं। वहीं, ग्राहकों को इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। 
  • एंड्रॉयड 9 पाई

  • ट्रिपल रियर कैमरा (13+8+2)

  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

  • हीलियो पी22 एसओसी

  • फिंगरप्रिंट सेंसर (बैक)

विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphones With Ultra Wide Angle Lens Know Price And Specifications
Huawei Mate 20 Pro

3. Huawei Mate 20 Pro

हुवावे ने मेट 20 प्रो स्मार्टफोन को प्रीमियम सेंगमेंट में पेश किया है। ग्राहक इस फोन के 6 जीबी रैम वाले वेरियंट को 69,990 रुपये में खरीद सकेंगे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित EMUI 9.0 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.39 इंच की क्वॉड एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3120 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हुवावे मैटे 20 प्रो में किरिन 980 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए माली G76 MP10 GPU, 6GB व 8GB रैम और 128 जीबी व 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। फोन के कैमरे की बात करें तो इस फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें एक कैमरा 40 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का वाइड एंगल और तीसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं इस फोन का फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है।
  • एंड्रॉयड 9 पाई

  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (40+20+8)

  • 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

  • 4200 एमएएच की बैटरी और 40 वॉट का फास्ट चार्जिंग फीचर

  • किरिन 980 ऑक्टाकोर प्रोसेसर

विज्ञापन
Smartphones With Ultra Wide Angle Lens Know Price And Specifications
Samsung Galaxy A9 2018 Review in Hindi - फोटो : amar ujala

4. Samsung Galaxy A9

ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम वाले वेरियंट को 36,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकेंगे। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2280 पिक्सल है। इसके अलावा ग्राहकों को इस फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस फोन में क्वाड कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला, दूसरा लेंस 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस, तीसरा कैमरा 24 मेगापिक्सल और चौथा लेंस 5 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा। वहीं, ग्राहक 24 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ सेल्फी क्लिक कर सकेंगे।  
  • एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो

  • क्वाड कैमरा सेटअप (8+10+24+5)

  • 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा 

  • सुपर एमोलेड डिस्प्ले 

  • क्वॉलकॉम ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 660 एसओसी

  • फिंगरप्रिंट सेंसर (बैक)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed