फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Sky Binge+ की कीमत में हुई 3,000 रुपये की कटौती, जानें नई कीमत और फीचर्स

Wed, 23 Sep 2020 06:16 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Wed, 23 Sep 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
Tata Sky Binge Plus Price cut in India by Rs 3000 for New and Existing Customers
tata sky binge plus - फोटो : amar ujala

Tata Sky अपने Tata Sky Binge+ सेटटॉप बॉक्स में कटौती कर दी है। टाटा स्काई बिंज प्लस को अब 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि मौजूदा ग्राहक 2,499 रुपये में अपग्रेड कर सकते हैं। पहले इसकी कीमत 3,999 रुपये थी और इसे इसी साल जनवरी में 5,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था। टाटा स्काई की आधिकारिक वेबसाइट पर नई कीमत को देखा जा सकता है।

Tata Sky Binge Plus Price cut in India by Rs 3000 for New and Existing Customers
tata sky binge plus price - फोटो : tata sky

टाटा स्काई के इस ऑफर पर कंपनी के चीफ कमर्शियल एंड कंटेंट ऑफिसर पल्लवी पूरी ने कहा, 'आज कंटेंट कंजप्शन का तरीका पूरी तरह से बदल गया है। यूजर्स एक ही इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म पर लिनीयर टीवी ओटीटी कंटेंट का लाभ उठाना चाहते हैं। टाटा स्काई बिंज प्लस एंड्रॉयड टीवी को सपोर्ट करता है और बिना किसी अतिरिक्त शुल्क कई प्रीमियम ओटीटी एप्स का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन देता है। नए ऑफर के साथ हमने त्यौहारी सीजन में ग्राहकों को लुभाने का फैसला लिया है।

Tata Sky Binge Plus Price cut in India by Rs 3000 for New and Existing Customers
tata sky binge plus - फोटो : amar ujala

Tata Sky Binge+ के इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को छह महीने तक टाटा स्काई बिंज का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा। इस सब्सक्रिप्शन में Disney+ Hotstar Premium, ZEE5, VOOT Select, VOOT Kids, SunNxt, Hungama Play, Eros Now और ShemarooMe जैसे 8 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा। कंपनी अपने ग्राहकों को तीन महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो का भी सब्सक्रिप्शन दे रही है। सब्सक्रिप्शन खत्म होने के बाद ग्राहकों को हर महीने 299 रुपये देने होंगे, वहीं अमेजन के लिए हर महीने 129 रुपये देने होंगे। वहीं टाटा स्काई के मौजूदा ग्राहक भी 2,499 रुपये में मल्टी टीवी कनेक्शन के लिए बिंजप्लस में अपग्रेड कर सकते हैं। पहले इसके लिए 3,999 रुपये देने होते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tata Sky Binge Plus Price cut in India by Rs 3000 for New and Existing Customers
tata sky binge plus - फोटो : tata sky

बता दें कि इसी साल जनवरी में टाटा स्काई ने Tata Sky Binge+ को भारत में पेश किया था। Tata Sky Binge+ एक एंड्रॉयड सेटटॉप बॉक्स है। टाटा स्काई बिंज प्लस में एंड्रॉयड का सपोर्ट होने के कारण यूजर्स इस सेटटॉप बॉक्स के जरिए सैटेलाइट चैनल और ओटीटी एप्स जैसे अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स देखने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Tata Sky Binge Plus Price cut in India by Rs 3000 for New and Existing Customers
tata sky binge plus - फोटो : tata sky

Tata Sky Binge+ की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 का सपोर्ट है। कंपनी ने अपने इस सेटटॉप बॉक्स के बारे में कुछ खास जानकारी अभी नहीं दी है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। ऐसे में आप बोलकर टीवी को कंट्रोल कर सकेंगे। ओटीटी एप्स को देखने के लिए इंटरनेट का भी सपोर्ट मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed