टेक जगह के लिए सितंबर का महीना खास रहा है। सितंबर में आईफोन 15 सीरीज को पेश किया गया। इस सीरीज में आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल लॉन्च हुए। वहीं मोटो ने अपने नए 5G फोन Moto Edge 40 Neo को पेश किया। इसी महीने टेक्नो ने सबसे सस्ते फ्लिप फोन Tecno Phantom V Flip 5G को भारत में लॉन्च किया। इनके साथ कई और स्मार्टफोन को पेश किया गया है। चलिए जानते हैं सितंबर में भारत में लॉन्च हुए दमदार स्मार्टफोन के बारे में...
Gadgets Update: पिछले महीने इन दमदार स्मार्टफोन की हुई टेक मार्केट में एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
iQoo Z7 Pro 5G
iQoo Z7 Pro 5G में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में मीडियाटेक का 4nm प्रोसेस पर तैयार हुआ Dimensity 7200 प्रोसेसर, 8GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। फोन में 64 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। iQoo Z7 Pro में 4600mAh की बैटरी और 66W की फास्ट चार्जिंग मिलती है।
Moto G84 5G
Moto G84 में 6.5 इंच की pOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 5000mAh की बैटरी और TurboPower 33W फास्ट चार्जिंग है।
Infinix Zero 30 5G
फोन में 6.78 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जो कि 60 डिग्री तक कर्व है और इसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 8020 प्रोसेसर,12 जीबी तक रैम के साथ 9 जीबी तक वर्चुअल रैम मिलती है। इसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल, दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी और 68W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Honor Magic V2
Honor Magic V2 की ग्लोबल लॉन्चिंग हो गई है। Honor Magic V2 एक फोल्डेबल फोन है इसमें स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ 5000mAH की बैटरी है। Honor Magic V2 को लेकर दावा है कि यह अब तक का सबसे पतला फोल्डेबल फोन है। इसमें 6.43 इंच की डिस्प्ले है। अंदर की डिस्प्ले 7.92 इंच की है। फोन में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल, दूसरा लेंस 50 मेगापिक्सल और तीसरा लेंस 20 मेगापिक्सल का है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।