ये खास गैजेट दिव्यांगों की जिन्दगी को बनाएंगे आसान, आम लोगों की तरह कर पाएंगे सारे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Prosthetic Hand
टेक कंपनी ब्रेनको ने सीईएस 2020 इस प्रोस्थेटिक हैंड को पेश किया था। यूजर्स दिमाग की तरंगों और मसल को सिग्नल देकर इस डिवाइस को इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डिवाइस आर्टिफिशियल टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। दिव्यांग इस गैजेट से आम लोगों की तरह पेटिंग से लेकर म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट तक बजा सकेंगे। वहीं, कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। हालांकि, कंपनी ने अब तक कीमत का खुलासा नहीं किया है।
Smart Gloves
सीईएस शो के दौरान टेक्नोलॉजी कंपनी नियोफैक्ट ने इस स्मार्ट ग्लोव्स को लॉन्च किया था। यह डिवाइस स्ट्रोक और लकवा के मरीजों के लिए बुहत काम आएगा। इसके अलावा थैरेपिस्ट स्मार्ट ग्लव्स को रिमोट के जरिए उपयोग कर स्ट्रोक के मरीजों को ठीक कर सकते हैं। वहीं, कंपनी ने इस गैजेट की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है।
VR Gloves
मशहूर कंपनी टेस्लासूट ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में खास तकनीक वाले वीआर ग्लास को उतारा था। यह डिवाइस यूजर्स को वर्चुअल टेक्चर देने के साथ बायोमैट्रिक डाटा भी कलेक्ट करता है। इतना ही नहीं दिव्यांग इस गैजेट के मोशन सेंसर से किसी भी चीज को छूने के साथ महसूस कर पाएंगे। लेकिन, कंपनी ने अब तक इस डिवाइस की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है।