फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2020 में लॉन्च होंगे ये 8 कमाल के गैजेट, पूंछ वाले रोबोट से लेकर स्मार्ट डायपर तक

Sat, 11 Jan 2020 09:45 AM IST
प्रदीप पांडे टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 11 Jan 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
8 most innovative gadgets To to come this year that launches at CES 2020
ces 2020 - फोटो : amar ujala

हर साल की तरह साल 2020 में भी कई मायनों में खास होगा। कई यादगार इवेंट होंगे तो कई नए इनोवेशन होंगे। हर साल की तरह टेक्नोलॉजी भी इस साल कुछ नया करेगी। CES 2020 के बारे में तो जानते होंगे। अमेरिका के लास वेगास में होने वाले सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक शो में कमाल के गैजेट लॉन्च होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसे गैजेट लॉन्च हुए हैं जो आपको हैरान कर देंगे और ये सभी प्रोडक्ट इसी साल बाजार में दस्तक देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में...

8 most innovative gadgets To to come this year that launches at CES 2020
Charmin Rollbot - फोटो : social media

Charmin Rollbot
यह एक कमाल का रोबोट है। फर्ज कीजिए कि आप बाथरूम में हैं और आपको पता चलता है कि टॉललेट पेपर खत्म हो गया है तो ऐसी स्थिति में यह रोबोट आपकी मदद करेगा। इस पूपटाइम रोबोट को फोन से कमांड देकर आप टॉयलेट पेपर मंगा सकते हैं। 

8 most innovative gadgets To to come this year that launches at CES 2020
DnaNudge - फोटो : social media

DnaNudge
वियरेबल बाजार काफी तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन तमाम तरह की स्मार्टवॉचेज और फिटनेस बैंड लॉन्च हो रहे हैं। इसी कड़ी में इस साल सीईएस में डीएनए बैंड (DNA Band) लॉन्च हुआ है जिसे DnaNudge नाम दिया गया है। यह फिटनेस बैंड आपकी सेहत के मुताबिक बताएगा कि आपको क्या खाना चाहिए। यह बैंड के एप से कनेक्ट रहेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
8 most innovative gadgets To to come this year that launches at CES 2020
सीईएस - फोटो : Twitter

Sauce slider
सीईएस में सॉस स्लाइडर नाम की एक डिवाइस लॉन्च हुई है जो कि खाने के टेबल पर एक प्लेट से दूसरे प्लेट में सॉस को ले जाती है। खास बात यह है कि यह डिवाइस टेबल को सॉस नहीं गिराती है।

विज्ञापन
8 most innovative gadgets To to come this year that launches at CES 2020
Petit Qoobo - फोटो : social media

Petit Qoobo
पेटिट कूबू एक पूंछ वाला रोबोट है। इस रोबोट की पूंछ बिल्ली जैसी है। यह रोबोट उनलोगों के लिए है जो पालतू जानवरों को पालना तो चाहते हैं लेकिन एलर्जी की वजह से डरते हैं। यह रोबोट धीरे-धीरे वाइब्रेट करता है और मिमिक्री भी करता है। यह रोबोट छूने पर पूंछ भी हिलाएगा। यह इतना छोटा है कि इसे आप पर्स में भी रख सकते हैं, हालांकि इसका सिर नहीं होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed