फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Realme Buds Air Review: क्या वाकई एपल के एयरपॉड का मुकाबला करता है यह एयरबड्स

Fri, 10 Jan 2020 06:04 PM IST
अजय वर्मा अजय वर्मा, अमर उजाला, नोएडा
अजय वर्मा, अमर उजाला, नोएडा Published by: अजय वर्मा Updated Fri, 10 Jan 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
Realme Buds Air Review In India know price and specifications
realme buds air - फोटो : amar ujala

चीन की मशहूर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी (Realme) ने बीते वर्ष दिसंबर में अपने रियलमी एक्स 2 के साथ अपना पहला बड्स एयरभारत में लॉन्च किया था। कंपनी के इस बड्स एयर में यूजर्स को कॉम्पेक्ट डिजाइन, बैटरी, लेटेस्ट फीचर्स और शानदार साउंड क्वालिटी देने का दावा किया गया है। इस इयर बड्स का लुक काफी हद तक एपल एयरपॉड्स से मिलता है। कई लोगों ने इसे एपल एयरपॉड की कॉपी भी कहा है। हमने रिव्यू के लिए रियलमी बड्स एयर को कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। तो चलिए जानते हैं कि क्या यह इयर बड्स वाकई खरीदने लायक है?

Realme Buds Air Review In India know price and specifications
realme buds air - फोटो : realme

Realme Buds Air की कीमत और उपलब्धता
रियलमी ने बड्स एयर की कीमत 3,999 रुपये रखी है। एयरबड्स कंपनी की आधिकारिक साइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं, लोगों को इस एयरबड्स में व्हाइट, येलो और ब्लैक कलर का ऑप्शन मिलेगा।

Realme Buds Air Review In India know price and specifications
Realme Buds Air - फोटो : Realme

Realme Buds Air की स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने एयर बड्स में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया है। साथ ही बेहतर परफॉर्मेंस के लिए चिप R1 का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा यूजर्स को इसमें दो माइक का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस एयरबड्स में 12 एमएम का बेस बूस्टेड ड्राइवर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Realme Buds Air Review In India know price and specifications
realme buds air - फोटो : amar ujala

Realme Buds Air की बैटरी
कंपनी ने रियलमी बड्स की बैटरी को लेकर 17 घंटे के बैकअप का दावा किया है, लेकिन हमने अपने रिव्यू में पाया है कि इस एयरबड्स की बैटरी तेजी से ड्रेन होती है। हालांकि, 30 फीसदी बैटरी लेवल होने पर यह डिवाइस काम कर देना बंद कर देता है। साथ ही इस डिवाइस को चार्ज करने में एक घंटे का समय लगता है। वहीं, यह इयरबड्स लगातार दो से लेकर तीन घंटे तक काम करते है।

विज्ञापन
Realme Buds Air Review In India know price and specifications
realme buds air - फोटो : amar ujala

Realme Buds Air का डिजाइन और स्पेशल फीचर्स
रियलमी बड्स एयर का डिजाइन एपल एयरबड्स से काफी मिलता है। इस एयर बड्स के बॉक्स का वजन चार ग्राम है, जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। वहीं, यह इयर बड्स बहुत हल्के और कॉम्पेक्ट हैं, जो कि आसानी से कानों में फिट हो जाते हैं, लेकिन ग्रिपिंग नहीं होने के कारण गिरने का भी डर बना रहता है। रियलमी एयर बड्स डुअल चैनल तकनीक पर काम करता है। इसका मतलब है कि यूजर्स इसके सिंगल बड्स को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्पेशल फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इसमें टच जेस्चर का सपोर्ट मिलेगा। इस टच जेस्चर से यूजर्स एक बार टैप करके ऑडियो और वीडियो को प्ले या पॉज कर सकेंगे। साथ ही तीन बार टैप करने से म्यूजिक स्किप हो जाएगा और दो सेकेंड तक होल्ड करने पर गूगल असिस्टेंट एक्टिवेट हो जाएगा। वहीं, इस बड्स एयर का जेस्चर बहुत तेजी से काम करता है। इतना ही नहीं यूजर्स को इसमें गेम मोड मिलेगा। इस मोड को यूजर्स एक बार में दोनों बड्स को प्रेस कर एक्टिवेट कर सकते हैं। इस मोड के एक्टिवेट होने के बाद यूजर्स गेम खेलने का आनंद उठा सकेंगे। गेम मोड में ऑडियो की बेस पहले के मुकाबले ज्यादा हो जाती है और सराउंड्स ऑडियो मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed