फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिकटॉक वाली कंपनी जल्द ही लॉन्च करेगी स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में सबकुछ

Fri, 02 Aug 2019 10:29 AM IST
प्रदीप पांडे बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला
बीबीसी हिन्दी, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Fri, 02 Aug 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
Tik tok parent company bytedance to launch its own smartphone
Tik Tok logo

वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक की बेहतरीन कामयाबी के बाद इसे बनाने वाली कंपनी अब स्मार्टफोन के बाजार में उतरने वाली है। मौजूदा वक्त में टिकटॉक सबसे तेजी से बढ़ने वाली सोशल मीडिया एप है, जिसके लगभग 50 करोड़ यूजर्स हैं। टिकटॉक पर 15 सेकेंड का वीडियो पोस्ट किया जाता है। इस एप को प्ले-स्टोर से 100 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। टिकटॉक के डेवेलपर बाइटडांस अब स्मार्टफोन की दुनिया में प्रवेश करने पर विचार कर रहे हैं।

Tik tok parent company bytedance to launch its own smartphone
bytedance - फोटो : CNN.com

बाइटडांस के पास टिकटॉक के अलावा कई और वीडियो और न्यूज आधारित एप का स्वामित्व है। इसमें स्लैक, फ्लिपचार्ट, टोटिओ शामिल हैं, हालांकि इस सब में सबसे जयादादा प्रचलित एप टिकटॉक ही है। चीन की आर्थिक पत्रिका कैजिंग ने बताया है कि बाइटडांस का नया मोबाइल सात महीनों के भीतर आ सकता है। ऐसा नहीं है कि बाइटडांस कोई पहली कंपनी है जिसकी कोई एप इस हद तक प्रचलित हुई हो और उसने फोन के बाज़ार में उतरने का फैसला किया हो।

Tik tok parent company bytedance to launch its own smartphone
metoo - फोटो : TWITTER

साल 2013 में चीन की सेल्फी एप बनाने वाली कंपनी मीतु ने भी स्मार्टफोन की दुनिया में प्रवेश किया था। मीतु के फोन को चीन के सोशल मीडिया में बेहतरीन कैमरा और तेज ऑटो फोकस के साथ-साथ आर्टिफीशयल इंटेलिसजेंस के लिए अच्छा मोबाइल बताया गया था। लेकिन चीन में पहले से ही कई स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां हैं, ऐसे में किसी नई कंपनी के इस बाजार में उतरने से उसका कितना प्रभाव पड़ेगा, यह कहना बहुत मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tik tok parent company bytedance to launch its own smartphone
smartphone - फोटो : amar ujala

सीसीएस इनसाइट के टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ बेन वुड कहते हैं, ''मौजूदा वक्त में किसी भी नई कंपनी के लिए स्मार्टफोन के बाजार में उतरकर अपनी जगह बना पाना बहुत मुश्किल है। इस समय एप्पल, सैमसंग और हुवावे जैसी कंपनियों का यहां राज है।'''नई कंपनियां इस मार्केट में जब भी आती हैं, उनकी चर्चा तो जोर शोर से होती है लेकिन फिर कुछ वक्त के बाद वो बाजार से गायब हो जाती हैं।''

विज्ञापन
Tik tok parent company bytedance to launch its own smartphone
सांकेतिक तस्वीर

फेसबुक, गूगल और अमेजन जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियों ने भी अपने तकनीक की दुनिया में अपने पांव पसारे हैं। सोशल मीडिया एप से शुरुआत करने वाली फेसबुक के पास इस समय व्हट्सएप और इंस्टाग्राम जैसी दो बड़ी कंपनियों का स्वामित्व है। हालांकि फेसबुक ने अपना एंड्रॉइड लॉन्चर एप निकाला था लेकिन इसमें वह कामयाब नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed