फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन खास डिवाइस के जरिए अपने पुराने टीवी को बनाएं नया स्मार्ट टीवी

Thu, 04 Jun 2020 02:38 PM IST
अजय वर्मा टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय वर्मा Updated Thu, 04 Jun 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
Tips and tricks to change your old tv to smart tv all you need to know
smart tv gadgets - फोटो : pixabay

अगर अपका टीवी पुराना हो गया है और आप नया स्मार्ट टीवी खरीदने का विचार नहीं कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको बाजार में उपलब्ध कुछ खास सेट-टॉप बॉक्स की जानकारी देंगे, जिनके जरिए आप अपने पुराने टीवी को स्मार्ट टीवी में बदल सकते हैं। इतना ही नहीं इन सेट-टॉप बॉक्स से आप अपने टीवी में इंटरनेट के साथ-साथ अमेजन प्राइम और यूट्यूब जैसे प्रीमियम एप्स को भी एक्सेस कर पाएंगे। हालांकि, इन तमाम सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए आपके पुराने टीवी में एचडीएमआई पोर्ट होने चाहिए, तभी आप एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स को कनेक्ट कर सकेंगे। तो आइए डिवाइस पर डालते हैं एक नजर...

Tips and tricks to change your old tv to smart tv all you need to know
Xiaomi Mi Box 4K - फोटो : monicamichel40

Xiaomi Mi Box 4K
शाओमी ने इस सेट-टॉप बॉक्स को पिछले साल लॉन्च किया था। इस बॉक्स की कीमत 3,499 रुपये है। आपको एमआई बॉक्स 4के में गूगल असिस्टेंट और गूगल प्ले-स्टोर के साथ लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग एप का एक्सेस मिलेगा। इसके अलावा कंपनी ने एमआई बॉक्स 4के में एचडीआर 10, डॉल्बी एटमॉस, एंड्रॉयड 9.0, एचडीएमआई, यूएसबी पोर्ट और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया है।

Tips and tricks to change your old tv to smart tv all you need to know
Airtel Xstream Box - फोटो : amar ujala

Airtel Xstream Box
टेलीकॉम कंपनी कंपनी एयरटेल ने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए एयरटेल एक्सट्रीम बॉक्स को लॉन्च किया था। इस सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 3,999 रुपये है। इस बॉक्स में आपको एंड्रॉयड 9.0 पाई, गूगल प्ले-स्टोर, गूगल असिस्टेंट और वॉयस कंट्रोल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा आप एचडीएमआई केबल के जरिए इस सेट-टॉप बॉक्स को अपने पुराने टीवी के साथ भी जोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips and tricks to change your old tv to smart tv all you need to know
dish smart set top box - फोटो : telecomtalk

Dish Smart Hub Android HD set-top-box
डिश टीवी ने टाटा स्काई और वीडियोकॉन जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए स्मार्ट हब एंड्रॉयड एचडी सेट-टॉप बॉक्स को लॉन्च किया था। इस सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 3,999 रुपये है। कंपनी ने डिश स्मार्ट हब सेटअप बॉक्स में गूगल प्ले-स्टोर, गूगल असिस्टेंट के साथ इन-बिल्ट क्रोमकास्ट का सपोर्ट दिया है। इसके अलावा आप डिश टीवी स्मार्ट किट डॉन्गल खरीद कर अपने पुराने टीवी से जुड़े इस बॉक्स में कनेक्ट करके अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग एप की वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन
Tips and tricks to change your old tv to smart tv all you need to know
amazon fire tv stick

Amazon Fire TV Stick
अगर आप अपने पुराने टीवी को स्मार्ट बनाना चाहते हैं, तो आप अमेजन फायर स्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अमेजन फायर टीवी स्टिक की कीमत 3,999 रुपये है। आपको इस डिवाइस में एलेक्सा वॉयस रिमोट कंट्रोल के साथ अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स जैसे प्रीमियम एप का एक्सेस मिलेगा। वहीं, आप इस टीवी स्टिक को एचडीएमआई पोर्ट के जरिए टीवी से कनेक्ट कर सकते है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed