फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Flagship Phones: अक्तूबर 2023 में खरीदने के लिए बेस्ट हैं ये प्रीमियम फ्लैगशिप फोन, देखें लिस्ट

Thu, 12 Oct 2023 01:28 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Thu, 12 Oct 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
TOP 5 premium Flagship smartphone to buy in India in October 2023 see list
Flagship Phones - फोटो : अमर उजाला

फ्लैगशिप स्मार्टफोन कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आते हैं जो दमदार कैमरा सेटअप से लेकर कई प्रीमियम स्पेसिफिकेशन से लैस होते हैं। इन प्रीमियम स्मार्टफोन में शानदार स्क्रीन, अच्छा कैमरा सेटअप, सुपर फास्ट चार्जिंग, वायरलेस चार्जिंग और आईपी रेटिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा फ्लैगशिप फोन में परफॉर्मेंस भी टॉप क्लास मिलती है। यानी यह फोन हर मामले में बेस्ट होते हैं। यदि आप भी प्रीमियम फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। यहां हम अक्तूबर 2023 में खरीदने के लिए पांच बेस्ट प्रीमियम फ्लैगशिप फोन के बारे में बता रहे हैं। चलिए देखते हैं लिस्ट।

TOP 5 premium Flagship smartphone to buy in India in October 2023 see list
iPhone 15 Pro Max - फोटो : अमर उजाला
iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max

यदि आप कंटेंट क्रिएटर हैं और वीडियो कंटेंट के लिए फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो आईफोन 15 प्रो सीरीज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। हालांकि, इसके लिए आपको 1.3 लाख से अधिक की कीमत खर्च करनी होगी। इस सीरीज को सितंबर में पेश किया गया है। iPhone 15 Pro सीरीज को काफी नए अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। एर्गोनॉमिक्स बेहतर हैं, टाइटेनियम फ्रेम के कारण वजन कम हो गया है, बेजेल्स पतले हैं, टाइप-सी पोर्ट आ गया है, एक एक्शन बटन है, अब आप आईफोन से लॉग वीडियो शूट कर सकते हैं और यह लिस्ट काफी लंबी है। हालांकि, इसकी कीमत भी बढ़ाई गई है। लेकिन, यदि आप बेस्ट फोन चाहते हैं, तो iPhone 15 Pro सीरीज आपको निराश नहीं करेगी। 

TOP 5 premium Flagship smartphone to buy in India in October 2023 see list
Samsung Galaxy Z Fold 5 - फोटो : Samsung

Samsung Galaxy Z Fold 5
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 संभवतः इस समय सैमसंग का सबसे अच्छा फोन है। भारत में इसकी कीमत 1,50,000 रुपये से अधिक है, लेकिन, अगर आपको बहुत अधिक पैसा खर्च करने में कोई दिक्कत नहीं है और आप टॉप ऑफ द लाइन फीचर्स के साथ प्रीमियम फोल्डेबल फोन चाहते हैं तो यह आपको निराश नहीं करेगा। इसमें एक शानदार 6.2 इंच की बाहरी स्क्रीन और एक बड़ी 7.6 इंच की sAMOLED स्क्रीन है जो गैलेक्सी S23 अल्ट्रा के जैसे ही काफी ब्राइट है। गैलेक्सी Z फोल्ड 5 पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर पर चलता है, इसमें 12GB रैम है, 1TB तक स्टोरेज है, यह वाटर रेसिस्टेंट है। कैमरा सेटअप के मामले में भी फोन दमदार है। कुल मिलाकर, यदि आप सबसे अच्छे फोल्डेबल फोन की तलाश में हैं, या कुल मिलाकर सबसे अच्छे फोन में से एक की तलाश में हैं, और पैसे की कोई समस्या नहीं है, तो गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 आपकी लिस्ट में होना ही चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
TOP 5 premium Flagship smartphone to buy in India in October 2023 see list
Samsung Galaxy S23 Ultra - फोटो : अमर उजाला
Samsung Galaxy S23 Ultra

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 5G सबसे शानदार एंड्रॉयड फोन में से एक है। इसके साथ दमदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर, अच्छी बैटरी लाइफ और कई प्रीमियम फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, एक वाइड-एंगल कैमरा और दो टेलीफोटो कैमरे हैं। इसके साथ नोट लेने और ड्राइंग के लिए एक बेहतरीन एस पेन भी मिलता है। यह सुपर स्पीडी स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है, जो इस समय एंड्रॉयड फोन के लिए सबसे फास्ट प्रोसेसर है। इसमें 1TB तक स्टोरेज का भी ऑप्शन है। 5000mAh की बैटरी भी है। सीधे शब्दों में कहें तो, गैलेक्सी एस 23 अल्ट्रा सबसे अच्छा नॉन-फोल्डेबल सैमसंग फोन है जिसे आप अक्तूबर 2023 में खरीद सकते हैं। 

विज्ञापन
TOP 5 premium Flagship smartphone to buy in India in October 2023 see list
Google Pixel 8 Pro - फोटो : Google
Google Pixel 8 Pro

गूगल का पिक्सल 8 प्रो भी फ्लैगशिप फोन की लिस्ट में काफी ऊपर आता है। इस फोन के साथ आपको हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने मिलता है। गूगल फोन के साथ 7 साल का सिक्योरिटी अपडेट दे रहा है। यानी 2023 तक आपको सॉफ्टवेयर के मामले में कोई दिक्कत नहीं होने वाली। पिक्सल 8 प्रो के साथ कैमरा और प्रोसेसर में भी एआई का सपोर्ट है। स्मार्टफोन में ensor T3 प्रोसेसर, कार क्रैश डिटेक्शन, टेंप्रेचर सेंसर और बिल्ट-इन वीपीएन जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके साथ एआई क्षमता और ऑडियो मैजिक इरेजर का सपोर्ट है, जिसकी मदद से बैकग्राउंड न्वाइस को हटाया जा सकता है। वहीं फोटो के साथ भी कई सारे एआई एडिटिंग फीचर्स मिलते हैं। पिक्सल 8 प्रो में Best Take फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स परफेक्ट ग्रुप फोटो क्लिक कर सकते हैं। कुल मिलाकर गूगल ने पिक्सल 8 प्रो को लेटेस्ट आईफोन और सैमसंग S23 अल्ट्रा के बगल में ला कर खड़ा कर दिया है। कई मामलों में यह इन दोनों से बेहतर भी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed