फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानकारी: देश के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर, दुनिया मानती है लोहा

Mon, 02 Oct 2023 05:34 PM IST
प्रदीप पाण्डेय टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Mon, 02 Oct 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Supercomputers From India Know in Hindi
Supercomputers - फोटो : analyticsdrift

साइबर क्राइम में पिछले कुछ वर्षों में काफी इजाफा देखने को मिला है। इसके अलावा अब डाटा एनालिसिस के लिए बड़े-बड़े कंप्यूटर का इस्तेमाल होने लगा है। मौसम विभाग के पूरे आंकड़े सुपर कंप्यूटर के जरिए ही निकाले जाते है। आज हम आपको देश के टॉप-5 सुपर कंप्यूटर के बारे में बताएंगे जिनकी क्षमता जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आपको बता दें कि अमेरिका के पास कुल 233 सुपर कंप्यूटर्स हैं, जबकि भारत में इनकी संख्या सिर्फ 18 है।

Top 5 Supercomputers From India Know in Hindi
SahasraT (Cray XC40) - फोटो : insideHPC

सहस्त्र सुपर कंप्यूटर को बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान संस्थान में सुपर कंप्यूटर शिक्षा और अनुसंधान केंद्र (एसईआरसी) रखा गया है। एसईआरसी विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग में मदद करता है। बता दें कि सहस्त्र को दुनिया के शीर्ष 500 सुपर कंप्यूटर्स की टॉप 500 सूची में 96 वां स्थान हासिल हुआ है। सहस्त्र सुपर कंप्यूटर की खासियतों की बात करें तो इसमें इंटेल का Haswell Xeon E5-2680v3 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA K40 जीपीयू दिया गया है। इसमें 2.1PB (पेटाबाइट) की स्टोरेज है। इसमें 1500 प्रोसेसर और 44 ग्राफिक्स हैं। इसमें 5600GB की रैम है। यह Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसका इस्तेमाल एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, मौसम विज्ञान की भविष्यवाणियों और ज्योतिषीय क्षेत्र में होता है।

Top 5 Supercomputers From India Know in Hindi
iit delhi supercomputer - फोटो : iit delhi

आईआईटी दिल्ली के कैंपस में भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर है। इस सुपर कंप्यूटर में जो ग्राफिक्स है वह दुनिया के कुछ चुनिंदा कंप्यूटर्स में ही है। इसके लिए आईआईटी दिल्ली NVIDIA के साथ काम भी कर रहा है। इस कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 166वां स्थान प्राप्त हुआ है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें HP ProLiant XL230a सर्वर और HP ProLiant XL250a Gen9 सर्वर है जिसे NVIDIA के K40M GPU कार्ड का सपोर्ट मिला है। इसमें कुल 1.5PB की स्टोरेज है। इसमें कुल 322 ग्राफिक्स कार्ड हैं जो कि NVIDIA के टेस्ला मॉडल K40M हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Supercomputers From India Know in Hindi
TIFR Colour Boson - फोटो : ExtremeTech

यह सुपर कंप्यूटर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च फैसिलिटी में रखा गया है। इस सुपर कंप्यूटर को हैदराबाद में तैयार किया गया है और दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में इसे 145वां स्थान हासिल है। इसकी स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें इंटेल का Xeon E5-2680 प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA Tesla K20x GPU है। इसमें कुल 1.1PB की स्टोरेज है। इसमें भी लाइनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसका इस्तेमाल सैद्धांतिक भौतिकी और क्वांटम क्रोमोडायनामिक्स पर आधारित रिसर्च के लिए होता है। इसके जरिए ब्रह्मांड के बारे में जानकारी मिलती है।

विज्ञापन
Top 5 Supercomputers From India Know in Hindi
Aaditya (IBM/Lenovo System) - फोटो : Indian Institute of Tropical Meteorology

आदित्य नाम का सुपर कंप्यूटर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल पुणे में है। यहां का मौसम विज्ञान विभाग भारत का सबसे सटीक मौसम विज्ञान विभाग है। आईबीएम के इस सुपर कंप्यूटर को दुनिया के टॉप 500 सुपर कंप्यूटर की लिस्ट में 116वां स्थान हुआ है। इस सुपर कंप्यूटर के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें Intel Xeon Haswell E5-2670 2.6GHZ वाला प्रोसेसर है और इसमें 15 टीबी रैम दिया गया है। इसमें Linux ऑपरेटिंग सिस्टम काम करता है। इस सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल मौसम के बारे में जानकारी जुटाने के लिए होता है। मानसून के लिए वर्षा चक्रों की भविष्यवाणी करने और वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमान के बारे में यह सटीक डाटा देता है। देश में मौसम का पूर्वानुमान यह कंप्यूटर लगाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed