फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जून में लॉन्च होने जा रहे हैं ये शानदार पांच स्मार्टफोन, इन्हें देखते ही खरीदने को होगा मन

Sat, 15 Jun 2019 11:16 AM IST
Harendra Chaudhary टेक डेस्क, अमर उजाला
टेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 15 Jun 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
top 5 upcoming smartphone in india could be launch in june, 2019, from realme x to Nokia X71
Realme X smartphone - फोटो : सांकेतिक

अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून के अगले पखवाड़े का इंतजार करना फायदेमंद साबित हो सकता है। जून में कई मोबाइल कंपनियां अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इससे पहले मई में वनप्लस ने वनप्लस 7 प्रो और वनप्लस 7 लॉन्च किया था। गूगल ने पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए XL लॉन्च किया था। जानते हैं कौन से स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च होने वाले हैं ...

Realme X

top 5 upcoming smartphone in india could be launch in june, 2019, from realme x to Nokia X71
Realme X smartphone India - फोटो : सांकेतिक

रियलमी का फ्लैगशिप फोन इस महीने लॉन्च होने वाला है। Realme X में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.53 इंच की फुल एचडी एमोल्ड डिस्प्ले मिलेगी। वहीं पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा, जबकि सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, जिसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट मिलेगा। वहीं फोन में 8 जीबी की रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

Xiaomi Redmi K 20

top 5 upcoming smartphone in india could be launch in june, 2019, from realme x to Nokia X71
Xiaomi Redmi K 20 - फोटो : सांकेतिक

इस स्मार्टफोन में 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.39 इंच की एमोल्ड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन में 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मिलेगा, जो 0.8 सेकेंड में अप हो जाएगा। वहीं डिस्प्ले में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं पीछे की तरफ 48MP+13MP+8MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन में 6जीबी रैम और 64 स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 730 ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Samsung A80

top 5 upcoming smartphone in india could be launch in june, 2019, from realme x to Nokia X71
Samsung A80 - फोटो : सांकेतिक

सैगसंग ने अप्रैल में बैंकॉक में रोटेटिंग ट्रिपल कैमरा के साथ फुल स्क्रीन डिस्प्ले वाला गैलेक्सी ए80 लॉन्च किया था। वहीं उम्मीद है कि इस फोन को अब भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन की कीमत 50 हजार रुपये से कम होगी। जैसे ही यूजर कैमरा एप में सेल्फी मोड सलेक्ट करेगा, पीछे की तरफ तीनों कैमरे रोटेशन के साथ पॉप-अप हो जाएंगे। फोन में 48 एमपी का प्राइमेरी सेंसर, 8 एमपी का सेंकेंडरी और एक 3डी सेंसर मिलेगा।

विज्ञापन

Xiaomi Mi 9

top 5 upcoming smartphone in india could be launch in june, 2019, from realme x to Nokia X71
Xiaomi Mi 9 - फोटो : MI

शाओमी ने 12 जून को यह फोन ग्लोबली लॉन्च किया था। फोन में 6.39 इंच की एमोलेड फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्वॉलकॉम का 1.8GHz ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर, 6 जीबी तक रैम, 128 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी। फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक कैमरा 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX586 सेंसर वाला, दूसरा 13 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed