{"_id":"5fc22e6226dd2728101d21e6","slug":"top-gadgets-for-cold-including-heated-jacket-and-heating-glubs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ठंड को कोसों दूर रखते हैं ये पांच गैजेट, हीटेड जैकेट से लेकर हीटिंग ग्लव्स तक, देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
ठंड को कोसों दूर रखते हैं ये पांच गैजेट, हीटेड जैकेट से लेकर हीटिंग ग्लव्स तक, देखें पूरी लिस्ट
सर्दी के मौसम में हम खुद को ठंड से बचाने के लिए कई उपाय करते हैं, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद कई जगह महसूस होता है कि काश यहां कुछ ऐसा होता जो सर्दी से राहत देता। ऐसे 'काश' वाले लम्हों को ध्यान में रखकर तकनीक के इस दौर में बहुत से आधुनिक उपकरण बनाए गए हैं, जिन्हें घर, सफर या दफ्तर में इस्तेमाल कर ठंड से बचा जा सकता है। ये गैजेट्स आपके हाथ, पैर और शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ गर्म खाने और गर्म चाय-कॉफी का भी बंदोबस्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...
2 of 6
Charging Gloves
हीटिंग ग्लव्स : ठंड में काम करते समय जब उंगलियां की-बोर्ड पर होती हैं, तो कितने भी भारी-भरकम कपड़े पहन लो लेकिन हाथ लगातार ठंड की शिकायत करते हैं। दस्ताने पहनकर की-बोर्ड पर काम करने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में सोचते हैं कि काश कुछ होता जिससे उंगलियां गर्म रहतीं! इस काश के जवाब के तौर बाजार में हीटिंग ग्लव्स में आ चुके हैं। इनका इस्तेमाल करने के लिए यूएसबी से पावर देने की जरूरत होती है। यह ग्लव्स आपके हाथों को गर्माहट देतें साथ ही सामने की तरफ से खुले होने की वजह से काम में भी दिक्कत नहीं देते।
3 of 6
Heated Vest
मरकरी इंटेलिजेंट हीटेड जैकेट: यदि बहुत ज्यादा ठंडे इलाके में रहते हैं, तो मरकरी इंटेलिजेंट गर्म जैकेट ले सकते हैं। हीटिंग एलीमेंट्स से बनी यह जैकेट ठंड के मौसम में आपको गर्मी का अहसास कराएगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी प्रयोग किया गया है, जो व्यक्तिगत वरीयताओं को जल्दी से सीखने और बाहरी वातावरण पर प्रतिक्रिया देने की क्षमता देता है। इसकी सेटिंग्स को इसके एप या एलेक्सा के माध्यम से बदल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
USB Cup Warmer
कप वार्मर: कंप्यूटर या लैपटाप पर काम करते हुए यूएसबी से पावर दे सकते हैं। इसका तापमान इसके मोबाइल एप से सेट किया जाता है। इसके अलावा बाजार को इलेक्ट्रॉनिक कंबल भी है। इलेक्ट्रॉनिक कंबल हल्का होने के साथ ही आरामदायक गर्मी देता है। इसमें तीन अलग-अलग स्तर पर तापमान सेट करके जरूरत के मुताबिक गर्मी के स्तर को बढ़ा-घटा सकते हैं, हालांकि पेस मेकर इस्तेमाल करने वाले मरीज यह कंबल काम में नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
electric Foot Warmers
इलेक्ट्रिक फुट वार्मर मैट: ठंड के मौसम में लोग अक्सर इस बात की शिकायत करते हैं कि उनके पांव हमेशा ठंडे रहते हैं। इस समस्या का समाधान निकालते हुए भी एक गैजेट पेश किया गया था। यह एक फुट वार्मर फ्लोरमैट है। इस मैट को बिजली से कनेक्ट कर पांव के नीचे रखें। इससे पैरों को गर्माहट मिलती है। मैट के अलावा आप फोटो में दिख रहे मोजे भी खरीद सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।