फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Phone: इस हफ्ते लॉन्च होंगे ये दमदार फोन, खरीदने की कर रहे हैं तैयारी तो देख लें लिस्ट

Mon, 15 May 2023 12:46 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Mon, 15 May 2023 12:46 PM IST
विज्ञापन
Top Upcoming Phones To Watch Out for This Week Know Price Launch Date and Specification in Hindi
Upcoming Phone - फोटो : अमर उजाला

मई की शुरुआत में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। इसी महीने Realme C55 को नए कलर में पेश किया गया। Nokia 110 (2023), Nokia 105 (2023) और Nokia 106 भी लॉन्च हुए। गूगल ने अपने पिक्सल फोन Google Pixel 7A और पोको ने अपने मिड रेंज फोन Poco F5 5G को भी भारत में लॉन्च किया है। अब मई के तीसरे हफ्ते में भी कई सारे फोन लॉन्च होने वाले हैं। चलिए जानते हैं इन फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और लॉन्च तारीख के बारे में...

Top Upcoming Phones To Watch Out for This Week Know Price Launch Date and Specification in Hindi
Realme Narzo N53 - फोटो : Twitter
Realme Narzo N53

रियलमी के इस फोन को 18 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन 5,000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जो 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस होगा। फोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। 

Top Upcoming Phones To Watch Out for This Week Know Price Launch Date and Specification in Hindi
Lava Agni 2 5G - फोटो : amazon
Lava Agni 2 5G 

भारतीय कंपनी लावा भी अपने नए फोन Lava Agni 2 5G को भारत में लॉन्च करने वाली है। इस फोन को कल यानी 16 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को कर्व्ड डिस्प्ले के साथ टीज किया गया है और इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 7050 प्रोसेसर मिलता है।

इस फोन को Lava Agni 5G के अपग्रेडेशन के तौर पर पेश किया जाएगा। लावा के इस फोन को 20 हजार से कम कीमत पर पेश किया जा सकता है।  फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ होने की पुष्टि की गई है। फोन के एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Upcoming Phones To Watch Out for This Week Know Price Launch Date and Specification in Hindi
OnePlus Nord 2 - फोटो : amarujala
OnePlus Nord 3 5G

वनप्लस के नॉर्ड 3 को भी इसी महीने पेश किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग को लेकर खुलासा नहीं किया है। दावा किया जा रहा है कि OnePlus Nord 3 5G को 15 मई से 15-20 जून के बीच लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन की कीमत भारत में 30,000 और 40,000 रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

OnePlus Nord 3 5G को वनप्लस नॉर्ड 2 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा। OnePlus Nord 3 5G में 6.7 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आने की संभावना है। फोन के ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 5G प्रोसेसर और 16GB तक रैम और 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed