फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

mothers day gift: मां को तोहफे में दें ये खूबसूरत डिजाइन वाली स्मार्टवॉच, हेल्थ ट्रैक करने में मिलेगी मदद

Sun, 14 May 2023 05:31 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Sun, 14 May 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Mothers Day gift ideas this smartwatch is best to your mother it will help in tracking health
mothers day gift - फोटो : अमर उजाला

मदर्स डे न केवल परिवार, बल्कि समाज में भी माताओं के प्रभाव का सम्मान करने के लिए मनाया जाता है। यह दिन मां के प्रति प्रेम और आदर दिखाने का सबसे अच्छा अवसर है। आप भी इस मदर्स डे को अपने मां के लिए खास बना सकते हैं। इस अवसर पर आप उन्हें फिटनेट और हेल्थ ट्रेकिंग वाली स्मार्टवॉच गिफ्ट कर सकते हैं। इन वॉच में आजकल फीमेल हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे मां को गिफ्ट करने के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाते हैं। यह उनकी हेल्थ को ट्रैक करने के साथ-साथ अन्य स्पोर्ट्स एक्टिविटी को भी ट्रैक कर सकती है। आप भी अपनी मां को गिफ्ट में स्मार्टवॉच देने का सोच रहे हैं, तो इस रिपोर्ट में हम आपको कम कीमत में बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे।  चलिए जानते हैं बेस्ट स्मार्टवॉच के बारे में...

Mothers Day gift ideas this smartwatch is best to your mother it will help in tracking health
Pebble Venus - फोटो : Pebble

Pebble Venus 
यह एक आकर्षक स्मार्टवॉच है जो महिलाओं के लिए बनाई गई है। यह वॉच ब्लैक, ब्राउन और पीच (आड़ू) तीन कलर ऑप्शन में आती है। Pebble स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ महिला एक्टिविटी ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है। वॉच में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित ट्रैकिंग फीचर भी हैं। 

वॉच में 1.09 इंच का एचडी स्क्रीन, मेटालिक बॉडी डिजाइन और सिलिकॉन स्ट्रैप मिलता है। इस वॉच में 100 से अधिक वॉच फेसेस, 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग के लिए SpO2 सेंसर, स्ट्रेस मॉनिटर, स्लीप मॉनिटरिंग और एक्सेलरोमीटर सेंसर की सुविधा भी है। वॉच में 5-7 दिन की बैटरी बैकअप मिलता है। इस Pebble Venus वॉच की कीमत 4,299 रुपये है।

Mothers Day gift ideas this smartwatch is best to your mother it will help in tracking health
Realme Watch 3 Pro - फोटो : अमर उजाला

Realme Watch 3 Pro
रियलमी वॉच 3 प्रो में 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ ही इस वॉच में बिल्ट-इन जीपीएस और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट मिलता है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और महिला स्वास्थ्य ट्रैकिंग की सुविधा भी है। इसमें 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड हैं और रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 5 मुख्य स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं।

वॉच में अन्य सुविधाएं शामिल भी हैं जिनमें रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और मल्टीपल वॉच फेसेस का सपोर्ट शामिल है। वॉच में हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं भी हैं। वॉच की बैटरी बैकअप 10 दिन तक है। इस रियलमी वॉच की कीमत 4,999 रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mothers Day gift ideas this smartwatch is best to your mother it will help in tracking health
Fire-Boltt Phoenix - फोटो : Amazon

Fire-Boltt Phoenix 
वॉच तीन ब्लैक, सिल्वर ग्रे और रोज पिंक कलर ऑप्शन में आती है। वॉच में राउंड डिस्प्ले और क्लासिक डिजाइन मिलता है। वॉच दिखने में काफी अच्छी और कॉम्पैक्ट है। वॉच के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और फीमेल साइकल (Cycle) ट्रैकिंग की सुविधा है। वॉच में 1.3 इंच की एचडी डिस्प्ले और 7 दिन के बैटरी बैकअप के साथ 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। वॉच के साथ मल्टीपल हेल्थ ट्रेकिंग फीचर्स मिलते हैं और इसकी कीमत 1,899 रुपये है। 

विज्ञापन
Mothers Day gift ideas this smartwatch is best to your mother it will help in tracking health
NoiseFit Crew - फोटो : Noise

NoiseFit Crew
न्वाइस की इस स्मार्टवॉच को 1,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वॉच में IP68 रेटिंग है और यह आईओएस और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस से कनेक्ट हो जाती है। NoiseFit Crew के साथ 1.38 इंच का डिस्प्ले और राउंड डायल मिलता है। वॉच में फिटनेस एक्टिविटी जैसे स्टेप ट्रैकिंग, हार्ट रेट, SpO2 मॉनिटरिंग और स्लीप ट्रैकिंग के साथ अलार्म, रिमाइंडर, कैलकुलेटर, कैलेंडर और वेदर अपडेट की भी सुविधा है। इसका बैटरी बैकअप सात दिन तक का मिलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed