स्मार्टफोन के प्रति उत्साही लोगों के लिए यह सप्ताह काफी रोमांचक रहा है। इस हफ्ते POCO, Redmi, Realme और गूगल जैसे ब्रांड्स ने अपने स्मार्टफोन को पेश किया गया है। गूगल ने अपनी पिक्सल 7 सीरीज के तहत Google Pixel 7a को भारत में पेश किया है। वहीं पोको ने अपने मिड रेंड किलर POCO F5 को भारत में लॉन्च किया है। यह फोन 12 जीबी रैम के साथ आता है। यदि आप भी हफ्तेभर में भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोन के बारे में...
Gadgets Update: इस हफ्ते लॉन्च हुए ये दमदार फोन, Google और Poco भी हैं शामिल, देखें पूरी लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने अपने नए फोन Google Pixel 7a को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को 6.1 इंच की फुल एचडी प्लस OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है और इसके साथ HDR का भी सपोर्ट है। फोन में गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर और Titan M2 सिक्योरिटी प्रोसेसर है।
Pixel 7a में 8 जीबी LPDDR5 रैम के साथ 128 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। Pixel 7a में 4385mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। Google Pixel 7a की कीमत 43,999 रुपये है।
नोकिया के एक साथ तीन फीचर फोन को लॉन्च किया है। इन फोन को दमदार बैटरी लाइफ और वायरलेस FM रेडियो के साथ पेश किया गया है। Nokia 106 में म्यूजिक प्लेयर और स्नेक गेम भी मिलता है। वहीं Nokia 105 में टॉर्च और नॉर्मल कॉल मेनू का सपोर्ट दिया गया है। Nokia 110 और Nokia 105 को नए वर्जन में पेश किया गया है। जबकि Nokia 106 दमदार बिल्ड और रगेड डिजाइन में आता है।
Poco F5 5G को स्नैपड्रैगन 7+ Gen 2 प्रोसेसर और 12 जीबी रैम के साथ पेश किया गया है। फोन की भारत में शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले के साथ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5, डॉल्बी विजन और HDR10 + का सपोर्ट है।
फोन में 12GB LPDDR5X रैम से लैस है। रैम को 19GB तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का मिलता है। फोन के साथ फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 67W टर्बो चार्जिंग है।
Google I/O 2023 में Pixel 7a और Pixel Fold के अलावा Google Pixel Tablet को भी लॉन्च किया गया है। Google Pixel Tablet कंपनी का पहला टैबलेट है। इसमें Tensor G2 प्रोसेसर है। गूगल के इस टैबलेट में 11 इंच की LCD स्क्रीन है। डिस्प्ले के साथ स्टाइलश पेन का भी सपोर्ट मिलता है।
Google Pixel Tablet में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। टैब में 27Wh की बैटरी है जिसे लेकर 12 घंटे के प्लेबैक का दावा है। टैब में क्वॉड स्पीकर, तीन माइक्रोफोन, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।