फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mother Day 2023: इस मदर्स डे अपनी मां को गिफ्ट कर सकते हैं ये गैजेट्स, बनाएं उनका दिन खास

Fri, 12 May 2023 08:07 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Fri, 12 May 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
This Mother Day you can gift these gadgets to your mother to make her day special
Mother Day 2023 - फोटो : iStock

दुनिया भर की माताएं अब काफी टेक-फ्रेंडली हो गई हैं। इसलिए, इस मदर्स डे (Mother Day 2023), हम उन्हें एक विचारशील गिफ्ट दे सकते हैं, जिसका वे डेली लाइफ में उपयोग कर सकती हैं। इस मदर्स डे को एक गिफ्ट के साथ मनाएं जो आपकी मां के दिन को खास बना देगा। इस बार आप मदर्स डे पर उन्हें गैजेट्स गिफ्ट कर सकते हैं। हालांकि, सही गिफ्ट की तलाश करना कोई आसान काम नहीं है। इसलिए, हमने हम आपको टेक गैजेट्स की एक लिस्ट बताने वाले हैं जो आपकी मां के लिए गिफ्ट देने के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।

This Mother Day you can gift these gadgets to your mother to make her day special
Realme Watch 3 Pro - फोटो : अमर उजाला
Realme Watch 3 Pro

रियलमी की इस वॉच के साथ 1.78 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। साथ ही वॉच में बिल्ट-इन जीपीएस और ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट है। वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग और फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलती है। वॉच में 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 5 मेजर स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं।

वॉच के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें रनिंग, वॉकिंग और साइकिलिंग जैसे 110 से अधिक स्पोर्ट्स मोड और मल्टीपल वॉच फेसेस का सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, स्लीप मॉनिटर, स्ट्रेस मॉनिटर जैसे फीचर्स भी हैं। वॉच में 10 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलता है। रियलमी की इस वॉच को 4,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। 

This Mother Day you can gift these gadgets to your mother to make her day special
Samsung Galaxy F14 5G - फोटो : Samsung
Samsung Galaxy F14 5G

सैमसंग ने इस फोन को हाल ही में पेश किया गया है। यह फोन कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी वाला बढ़िया ऑप्शन है। फोन के साथ दो दिन का बैटरी बैकअप भी मिलता है। Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच की फुलएचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।

फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रैम को 12 जीबी तक वर्चुअली बढ़ाया जा सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। Samsung Galaxy F14 5G में 6,000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन की शुरुआती कीमत 12,990 रुपये है। कंपनी Fab Grab Fest ऑफर के तहत डिस्काउंट भी दे रही है, जो कि 12 मई तक ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
This Mother Day you can gift these gadgets to your mother to make her day special
Blaupunkt TS120 - फोटो : अमर उजाला
Blaupunkt TS120

यदि आपकी मां म्यूजिक सुनने की शौकीन हैं तो ब्लूटूथ स्पीकर एक बढ़िया गिफ्ट हो सकता है। Blaupunkt TS120 8,999 रुपये की कीमत पर आता है और इसके साथ कैरोअके मोड और माइक के अलावा रिमोट भी मिलता है। साथ ही इस स्पीकर में 6.5 इंच का एक सबवूफर भी है।

Blaupunkt TS120 को लेकर कंपनी ने पंची साउंड का दावा किया है। Blaupunkt TS120 एक प्रीमियम क्वालिटी का स्पीकर है। इसके साथ डॉल्बी साउंड और 200 वॉट का साउंड आउटपुट मिलता है। Blaupunkt SBWL10 में 8 इंच का वायरलेस सबवूफर है जो कि सभी तरह की म्यूजिक कैटेगरी को मैनेज करता है। 

विज्ञापन
This Mother Day you can gift these gadgets to your mother to make her day special
Jabra Elite 5 - फोटो : अमर उजाला
Jabra Elite 5 

यह ईयरबड्स 10 हजार से कम कीमत में आते हैं और ईयरबड्स में Qualcomm aptX ऑडियो सपोर्ट के साथ 6mm ऑडियो ड्राइवर मिलता है। abra Elite 5 ईयरबड्स में फीडबैक माइक्रोफोन और फीड फॉरवर्ड माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है, इससे बैकग्राउंड न्वाइज काफी कम हो जाता है। साथ ही बड्स की साउंड क्वालिटी भी कमाल की है। ईयरबड्स में 6 माइक का सपोर्ट मिलता है और इसमें क्वालकॉम QCC 3050 ब्लूटूथ चिपसेट है। Jabra Elite 5 ईयरबड्स गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा को सपोर्ट करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed