फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: 20 हजार रुपये में कौन-सा है बेस्ट 5जी फोन?

Fri, 12 May 2023 02:45 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Fri, 12 May 2023 02:45 PM IST
विज्ञापन
IQOO Z7 vs Oneplus Nord CE 3 Lite Which is Better 5G Phone Check Price and Specifications
iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : अमर उजाला

वनप्लस ने हाल ही में अपने सबसे सस्ते फोन OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारत में लॉन्च किया है। फोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। OnePlus Nord CE 3 Lite 5G की कीमत और फीचर्स के हिसाब से इस फोन का मुकाबला IQOO Z7 5G से है जिसे कुछ दिन पहले ही पेश किया गया है। दोनों फोन के फीचर्स काफी हद तक एक जैसे हैं। आइए समझने की कोशिश करते हैं कि 20 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट 5जी फोन कौन सा है?

IQOO Z7 vs Oneplus Nord CE 3 Lite Which is Better 5G Phone Check Price and Specifications
OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : OnePlus
iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: कीमत
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के 8GB रैम+ 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये और 8GB रैम + 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। OnePlus Nord CE 3 Lite को पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
  • iQOO Z7 5G दो कलर ऑप्शन नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट में आता है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 6GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये और 8GB रैम + 128GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है।
IQOO Z7 vs Oneplus Nord CE 3 Lite Which is Better 5G Phone Check Price and Specifications
iQOO Z7 5G - फोटो : iQOO

iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: स्पेसिफिकेशन

  • OnePlus Nord CE 3 Lite में एंड्रॉयड 13 आधारित OxygenOS 13 मिलता है। फोन में 6.72 इंच का फुल एचडी प्लस LCD डिस्प्ले है, जो (1,800 x 2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। फोन में डिस्प्ले के साथ 680 निट्स की ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन में Snapdragon 695 5G प्रोसेसर और 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट है। रैम को वर्चुअली 16 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
  • iQOO Z7 5G में 6.38 इंच का फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें (2400 x 1080) रिजॉल्यूशन, 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और एडजस्टेबल टच सैंपलिंग रेट 360 हर्ट्ज मिलता है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस 13 मिलता है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 920 प्रोसेसर और माली G68 जीपीयू का सपोर्ट मिलता है। फोन में 8GB तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IQOO Z7 vs Oneplus Nord CE 3 Lite Which is Better 5G Phone Check Price and Specifications
OnePlus Nord CE 3 Lite - फोटो : अमर उजाला
iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: कैमरा
  • OnePlus Nord CE 3 Lite में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।  
  • iQOO Z7 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का मिलता है। प्राइमरी कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट है। सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ मिलता है। वहीं फोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
विज्ञापन
IQOO Z7 vs Oneplus Nord CE 3 Lite Which is Better 5G Phone Check Price and Specifications
iQOO Z7 5G - फोटो : अमर उजाला
iQoo Z7 VS OnePlus Nord CE 3 Lite: बैटरी
  • OnePlus Nord CE 3 Lite में 5,000mAh बैटरी और 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, GPS/ A-GPS, GPS और एक USB टाइप-C पोर्ट का सपोर्ट है।
  • iQOO Z7 5G में 4,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई 6, ब्लूटूथ v5.2, जीपीएस , 3.5 मिमी ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मिलता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed