{"_id":"6459f8f05cb40a4b5b0ffe18","slug":"jabra-elite-5-review-in-hindi-premium-earphones-with-hybrid-anc-photo-price-specifications-performance-2023-05-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jabra Elite 5 Review: हाइब्रिड ANC वाला प्रीमियम ईयरफोन, क्या आपके लिए है बेस्ट?","category":{"title":"Gadgets","title_hn":"गैजेट्स","slug":"gadgets"}}
Jabra Elite 5 Review: हाइब्रिड ANC वाला प्रीमियम ईयरफोन, क्या आपके लिए है बेस्ट?
Jabra Elite 5 को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया है। ईयरबड्स के साथ हाइब्रिड एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। बड्स के साथ हेयर थ्रू टेक्नोलॉजी और 6 माइक का सपोर्ट मिलता है। बड्स की कीमत 14,999 रुपये है और इसे 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। बड्स को Gold Beige और टाइटेनियम ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। Jabra Elite 5 को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए इसका रिव्यू जानते हैं...
2 of 10
Jabra Elite 5 Review
- फोटो : अमर उजाला
Jabra Elite 5 Review: स्पेसिफिकेशन
Jabra Elite 5 के साथ हाइब्रिड एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट मिलता है। ईयरबड्स में Qualcomm aptX ऑडियो सपोर्ट के साथ 6mm ऑडियो ड्राइवर मिलता है। Jabra Elite 5 ईयरबड्स में फीडबैक माइक्रोफोन और फीड फॉरवर्ड माइक्रोफोन का सपोर्ट मिलता है, इससे बैकग्राउंड न्वाइज काफी कम हो जाता है।
3 of 10
Jabra Elite 5 Review
- फोटो : अमर उजाला
ईयरबड्स में हेयर थ्रू टेक्नोलॉजी मिलती है, जिसकी मदद से ईयरबड्स को हटाए बिना बैकग्राउंड साउंड को भी सुना जा सकता है। ईयरबड्स में 6 माइक का सपोर्ट मिलता है और इसमें क्वालकॉम QCC 3050 ब्लूटूथ चिपसेट है। Jabra Elite 5 ईयरबड्स गूगल असिस्टेंट और एलेक्सा को सपोर्ट करता है। ईयरबड्स को एक साथ दो डिवाइस से कनेक्ट किया जा सकता है। ईयरबड्स के साथ ब्लूटूथ 5.2 का सपोर्ट है और इसमें A2DP v1.3, AVRCP v1.6, HFP v1.8, HSP v1.2 ब्लूटूथ प्रोफाइल मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Jabra Elite 5 Review
- फोटो : अमर उजाला
Jabra Elite 5 Review: डिजाइन
Jabra Elite 5 के डिजाइन की बात करें तो इसके साथ भी जबरा के अन्य ईयरबड्स के जैसा डिजाइन मिलता है। बड्स और केस की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है। बड्स के साथ कंपनी की ब्रांडिंग मिलती है। दिलचस्प बात यह है कि टच सेंसर वाले अन्य ईयरबड्स के विपरीत, इन बड्स के साथ फिजिकल बटन का सपोर्ट दिया गया है। यानी ट्रैक बदलने और कॉल लेने के लिए आपको फिजिकल प्रेसिंग फीचर का इस्तेमाल करना होगा। हमें यह पसंद आया क्योंकि इससे गलत कमांड की संभावना कम हो जाती है।
विज्ञापन
5 of 10
Jabra Elite 5 Review
- फोटो : अमर उजाला
ईयरबड्स काफी लाइट वेट हैं और कानों पर अच्छे से फिट होते हैं। जिम में रनिंग और वर्कआउट करने के दौरान भी ये गिरते नहीं हैं। शुरुआत में आपको लग सकता है, कि बड्स गिर जाएगा, लेकिन इसकी फिटिंग हमें पसंद आई। हालांकि, कान की शेप और साइज के हिसाब से यह डिफर कर सकता है। ईयरबड्स IP55 सर्टिफाइड हैं। यानी डस्ट और पानी में भी बड्स आसानी से खराब नहीं होंगे। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ईयरबड्स पूरी तरह से वाटरप्रूफ नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।