सैमसंग ने बुधवार को अपना सबसे सस्ता ट्रिपल रियर कैमरा स्मार्टफोन Galaxy M30 लॉन्च कर दिया। सैमसंग ने पिछले महीने ही भारत में एम सीरीज के 2 स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एम10 और गैलेक्सी एम20 लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी एम30 की सीधी टक्कर शाओमी के रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो से है।
ट्रिपल कैमरे वाला सबसे सस्ता Samsung Galaxy M30 स्मार्टफोन लॉन्च, पढ़ें सेल और कीमत के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया सैमसंग गैलेक्सी एम30 स्मार्टफोन की बिक्री 7 मार्च को 2019 से अमेजॉन और सैमसंग की ई-कॉमर्स वेबसाइट से होगी। नए सैमसंग स्मार्टफोन की खासियत है कि इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। गैलेक्सी एम30 में सुपर एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में सुपरफास्ट चार्जिंग फीचर के साथ 5000mAh की बैटरी होगी।
टेक्निकल स्पैसिफिकेशंस की बात करें, तो गैलेक्सी एम30 में डुअल नैनो सिम के साथ एंड्रॉयड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा। वहीं इसमें एंड्रॉयड पाई का अपडेट भी मिलेगा। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसमें यू नॉच मिलेगा। इसके अलावा फोन में सैमसंग का इनहाउस ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर है। फोन की स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं यूजर्स फोन में एचडी क्वॉलिटी में नेटफिलिक्स और अमेजॉन प्राइम वीडियो देख सकेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एम30 में ऑक्टाकोर Exynos 7904 प्रोसेसर मिलेगा, साथ ही 6जीबी की LPDDR4x रैम मिलेगी। वहीं इसका 4 जीबी वाला वैरियंट भी लॉन्च किया गया है। 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।
वहीं कैमरे की बात करें, तो गैलेक्सी एम30 में पीछे की तरफ तीन रियर कैमरे होंगे, जिनमें एक कैमरा f/1.9 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का और दो अन्य कैमरे f/2.2 अपर्चर के साथ 5-5 मेगापिक्सल के होंगे। इस फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा। फोन की बॉडी प्लास्टिक की होगी।